गोरखपुर में रविवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर हवा चल रही है। सुबह करीब 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने के कारण उमस बनी हुई है। मौसम विभाग के ने आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। शाम और रात के समय गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर बौछार पड़ने की भी संभावना है। वहीं, IMD लखनऊ के अनुसार 1 जून से अब तक 21 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। सुबह से छाए बादल रविवार की सुबह गोरखपुर में बादलों के साथ हुई। आसमान में घने बादल होने के बावजूद सुबह के समय उमस महसूस की गई। तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। बीच-बीच में चल रही हवा से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन हवा में नमी अधिक होने की वजह से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। दिनभर बादल छाए रहने के आसार मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की करीब 40 प्रतिशत संभावना जताई गई है। शाम और रात में गरज-चमक के साथ बारिश दिन के मुकाबले शाम और रात में बारिश की संभावना अधिक बनी हुई है। इस दौरान बादलों की गड़गड़ाहट के साथ कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं। मानसूनी हवाओं के सक्रिय रहने से गोरखपुर शहर के साथ आसपास के इलाकों में भी मौसम बदलता रह सकता है। 80 प्रतिशत तक रह सकती है नमी हवा में नमी का स्तर काफी अधिक रहने का अनुमान है। रविवार को ह्यूमिडिटी करीब 77 से 83 प्रतिशत के बीच रह सकती है। पूर्व दिशा से करीब 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। अधिक नमी और गर्म तापमान के कारण बारिश के बावजूद उमस बनी रह सकती है। शनिवार को सुबह बादल, दोपहर में तेज धूप इससे पहले शनिवार को भी सुबह मौसम बदला हुआ नजर आया था। सुबह आसमान में बादल छाए रहे और मौसम सुहाना दिखाई दिया। हालांकि दोपहर होते-होते बादल छंटने लगे और तेज धूप निकल आई। तेज धूप के कारण तापमान बढ़ा और गर्मी के साथ उमस ने लोगों को परेशान किया। अगले एक-दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश के अनुसार, गोरखपुर में अगले एक से दो दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान कभी धूप निकलेगी तो कभी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में हल्की चिटफुट बारिश भी हो सकती है। जलवायु परिवर्तन के वजह से बारिश में अनियमियाता देखने को मिल रही है। 14 तारीख से पश्चिमी विछोभ के सक्रिय होने की वजह से मध्यमवर्षा की संभावना है।
सावन के महीने में कई लोग सोमवार या दूसरे व्रत के दौरान फलाहार करते हैं. ऐसे में रोज-रोज साबूदाना या आलू की एक जैसी डिश खाने से स्वाद बदलने का...
VIDEO: होटल सेंट्रल में निजी हॉस्पिटल की ओर से न्यूरो कॉन्क्लेव का आयोजन
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service