Tranding

Meerut News: सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का किया वितरण

Warm clothes were distributed to protect against the cold weather.

इंटर परीक्षा आज से : शहर में जाम की गुंजाइश, समय से पहले निकलें

सिटी रिपोर्टर | मोतिहारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा-2026 के सफल आयोजन को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है। शांतिपूर्ण, स्वच्छ व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संचालन को लेकर जिले में 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर केंद्राधीक्षक के अलावा सहायक केंद्राधीक्षक, वीक्षक, मास्टर ट्रेनर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा को तनावमुक्त बनाने के उद्देश्य से जिले में चार आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें मंगल सेमिनरी मोतिहारी, उच्च विद्यालय मधबन, बीएएपी उच्च विद्यालय बारा चकिया व उच्च विद्यालय ढाका शामिल है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को दोनों पालियों की परीक्षा के लिए निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक अनिवार्य रूप से परीक्षा हॉल में प्रवेश कर जाना होगा। इसके पश्चात केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह परीक्षा 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक दो पालियों में होगी। परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में आईएससी के छात्रों के लिए जीव विज्ञान, आईए के छात्रों के लिए दर्शन शास्त्र व कॉमर्स के छात्रों के लिए अर्थशास्त्र तथा दूसरी पाली में आईए व आईकॉम के छात्रों की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ होकर 12:45 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी पाली 1.45 से 5.00 बजे तक संचालित होगी। शांतिपूर्ण परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 गज की दूरी में धारा 144 लागू रहेगा। इसके तहत परीक्षा केंद्र के आसपास ध्वनि विस्तारक या अन्य कोई यंत्र, जिससे ध्यान भटके उसका प्रयोग नहीं होगा। केंद्र के पास पांच से अधिक व्यक्तियों को एक जगह खड़ा नहीं होना है। इस अवधि में फोटो स्टेट दुकान व साइबर कैफे को भी बंद रखा जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र के अंदर प्रवेश कर जाना होगा। इसके बाद एंट्री नहीं मिलेगी। इस बार जूता-मोजा पहनकर परीक्षार्थी केंद्र के अंदर प्रवेश नही कर सकेंगे। बिहार बोर्ड के अनुसार, प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी। इसके लिए 9.00 तक प्रवेश मिलेगा। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 बजे शुरू होगी, इसके लिए 1.15 बजे तक प्रवेश मिलेगा। तैनात रहेंगे 3000 वीक्षक परीक्षा के लिए जिले में 69 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। जिसमें कुल 3000 वीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मोतिहारी सदर अनुमंडल में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। वही अन्य अनुमंडलों में कुल 32 परीक्षा केंद्र बने हैं। इनमें चकिया अनुमंडल में आठ, अरेराज में सात, रक्सौल व सिकरहना अनुमंडल में छह-छह व पकड़ीदयाल अनुमंडल में पांच परीक्षा केंद्र शामिल हैं।

Fast food side effects: फास्ट फूड शरीर में कैसे घोल रहा जहर, देखें ये वीडियो

Fast food side effects: आजकल जिसे देखो उसे जंक फूड खाने की आदत लग गई है. बच्चे और युवा वर्ग इसे खूब चटकारे लेकर खाते हैं. ऐसे में उनके शरीर में कुछ भी हेल्दी नहीं जाता है. जब भी भूख लगी ऑनलाइन ऑर्डर कर लिया. कहीं बाहर घूम रहे हैं तो पिज्जा, बर्गर,पेस्ट्री, मोमोज,नूडल्स, रोल्स, शुगरी ड्रिंक, सोडा, एनर्जी ड्रिंक, कोल्ड ड्रिंक ही खाना-पीना है. क्या आप जानते हैं कि इन जंक फूड में चीनी, फैट, नमक, कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है? इसमें पोषक तत्वों और फाइबर की कमी होती है. रेगुलर आप जंक फूड, बाहर की चीजें खाते हैं तो मोटाप तो बढ़ता ही है, शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर आदि होने की संभावना भी काफी हद तक बढ़ जाती है. पाचन तंत्र खराब हो सकता है. मैदे से बनी इन चीजों के रेगुलर सेवन से कब्ज की शिकायत हो सकती है. स्किन भी काफी प्रभावित होती है. एक्ने, मुंहासे आदि की समस्या बढ़ सकती है. इस वीडियो में जानें फास्ट फूड का रेगुलर सेवन आपकी सेहत को किस तरह से पहुंचा रहा है नुकसान.

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
इंदौर अग्निकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, पुलिस जिसे बच्चे का शव समझकर ले गई थी, वह सोफे का फोम निकला
1054 करोड़ की ठगी, सिंघार ने सरकार को घेरा:साइबर अपराध पर सरकार घिरी, चार साल में 1054 करोड़ ठगी का आरोप
सपा नेता अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए चल दिया नया दांव, बीजेपी खेमें में बड़ी टेंशन
भारत वैश्विक फार्मा और मेडटेक हब बनकर जीडीपी को बढ़ावा देगा: जितेंद्र सिंह
मध्य प्रदेश : भाजपा महिला मोर्चा ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा
क्या होता है ‘Gag Order’? उत्तराखंड के चर्चित ‘मोहम्मद दीपक’ केस में कोर्ट ने लिया सख्त एक्शन
राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद पर्यावरण लेखापरीक्षण के लिए बतौर नोडल एजेंसी काम करेगी
UP PCS मेन्स का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड
न्यूजीलैंड में करियर और पढ़ाई का सुनहरा अवसर: अरा इंस्टीट्यूट की ग्लोबल मैनेजर ने करनाल के ‘Turning Point’ में दी महत्वपूर्ण जानकारी

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service