Tranding

अमरोहा में शादी में बिरयानी को लेकर बवाल, बारातियों और घरातियों में झड़प

अमरोहा की एक शादी में बिरयानी के लेग पीस को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच भारी झड़प हुई. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और आपस में एक दूसरे पर चीजें फेंकी गईं. यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के रूप में सामने आई है. वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. इस बवाल ने शादी के माहौल को बिगाड़ दिया है और मामले की जांच जारी है.

Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...

When Eye Floaters Are Dangerous: क्या आपकी आंखों के सामने छोटे-छोटे धब्बे, लकीरें या तैरती हुई आकृतियां नजर आती हैं? अगर हां, तो इसे हल्के में लेना ठीक नहीं है. आमतौर पर यह समस्या सामान्य मानी जाती है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है. आंखों में दिखाई देने वाले इन धब्बों को मेडिकल भाषा में "आई फ्लोटर्स" कहा जाता है. ये अक्सर उम्र बढ़ने या नजर कमजोर होने के साथ दिखाई देते हैं.

छोटी रेखाओं या धुंधले धब्बों की तरह दिखना

कई बार ये छोटी-छोटी रेखाओं या धुंधले धब्बों की तरह नजर आते हैं, जो आंखों के सामने तैरते हुए महसूस होते हैं. आमतौर पर पलक झपकाने पर ये कम हो जाते हैं और दिमाग भी इन्हें नजरअंदाज कर देता है, लेकिन हाल ही में Radboud University Medical Center की एक स्टडी में इन फ्लोटर्स को लेकर चेतावनी दी गई है. मार्च 2026 में सामने आई इस रिसर्च के मुताबिक, अगर ये धब्बे लगातार दिखने लगें या अचानक बढ़ जाएं, तो यह आंखों की गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है.

किस दिक्कत की चेतावनी?

यह रिसर्च Annals of Family Medicine में प्रकाशित हुई है, जिसमें करीब 42 हजार मरीजों के डेटा का एनालिसिस किया गया. इसमें पाया गया कि जिन लोगों को बार-बार फ्लोटर्स, रोशनी की फ्लैश या दोनों लक्षण दिखाई दिए, उनमें से कुछ मामलों में रेटिना डिटैचमेंट जैसी गंभीर समस्या सामने आई. रेटिना डिटैचमेंट एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें आंख की अंदरूनी परत अपनी जगह से अलग होने लगती है. यह आंख का बेहद अहम हिस्सा होता है, जो रोशनी को पहचानने का काम करता है. अगर समय पर इसका इलाज न हो, तो यह नजर जाने तक की स्थिति पैदा कर सकता है.

इसे भी पढ़ें - Weekend Warrior Exercise: हफ्ते में सिर्फ 2 दिन एक्सरसाइज करके भी रह सकते हैं हेल्दी, जानें बेहद आसान तरीके

किन लोगों में बढ़ता है जोखिम?

स्टडी में यह भी सामने आया कि जिन लोगों को फ्लोटर्स के साथ-साथ फ्लैश दिखाई देते हैं, उनमें जोखिम और बढ़ जाता है. हालांकि यह खतरा हर किसी में नहीं होता, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भी सही नहीं माना जाता. ब्रिटेन की हेल्थ सर्विस NHS के मुताबिक, कई बार यह समस्या "पोस्टीरियर विट्रियस डिटैचमेंट" के कारण होती है, जो आमतौर पर नुकसानदेह नहीं होती. इसमें आंख के अंदर मौजूद जेल जैसी संरचना में बदलाव होता है और कोलेजन के छोटे-छोटे गुच्छे बन जाते हैं. फिर भी, अगर ये धब्बे अचानक ज्यादा दिखने लगें, लगातार बने रहें या इसके साथ रोशनी की चमक, छाया या नजर धुंधली होने जैसी दिक्कतें हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें - Anal Cancer Symptoms: टॉयलेट में आता है खून तो सिर्फ पाइल्स नहीं हो सकता है एनल कैंसर, जानें कितना खतरनाक?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया लश्कर का आतंकी शब्बीर अहमद लोन

बड़ी खबर दिल्ली से है, जहां दिल्ली पुलिस ने लश्कर के एक आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है. इस आतंकी की गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आतंकी शब्बीर लश्कर के लिए भारत के खिलाफ साजिशें रच रहा था. वो बांग्लादेश में रहकर आतंकी साजिशों को अंजाम देने की फिराक में था. इसके लिए उसने कोलकाता को बेस बनाया था.

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
1 अप्रैल से छोटे ट्रेडर्स का खेल खत्म? F&O में 1 पैसे का भी मुनाफा बनाने के लिए करनी होगी इतनी कमाई
बेंगलुरु : दंपति की संदिग्ध आत्महत्या का मामला आया सामने, जांच में जुटी पुलिस
ओडिशा: बीजू पटनायक पर निशिकांत दुबे की टिप्पणी के खिलाफ विपक्ष ने किया विधानसभा में हंगामा
Army Agniveer Bharti 2026: इंडियन आर्मी ने बढ़ाई अग्निवीर भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि, अभी करें Apply
Skincare: घर की 5 चीज़ों से बनाएं ये जादुई फेसपैक, गर्मियों में भी चेहरा करेगा जगमग
RBSE राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम 2026 घोषित; मार्कशीट और टॉपर्स सूची देखें
भाग्य चक्र: कोई व्यक्ति क्यों बार-बार पड़ता है बीमार? जानिए
अमेरिकी विधेयक के जरिए अवैध प्रवासियों के वाणिज्यिक ड्राइविंग लाइसेंस के उपयोग पर साधा निशाना
Unique Cricket Records: इस महान क्रिकेटर ने 1 मैच में अकेले ठोक दिए थे 456 रन, त्राहि-त्राहि करते रहे भारतीय गेंदबाज, लारा-सचिन भी नहीं तोड़ पाए ये महारिकॉर्ड!

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service