Bel Sharbat Desi Recipe: गर्मी में डिहाइड्रेशन और पेट संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. ऐसे में प्राकृतिक ठंडक देने वाला ये शरबत स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. जी हां, यहां बात बेल के शरबत की हो रही है. एक बेल से 10 लीटर तक शरबत बन सकता है. छतरपुर के राजकुमार कुशवाहा बताते हैं कि हर साल गर्मियों में बेल का शरबत और पना तैयार करते हैं. ये तब ज्यादा फायदेमंद है, जब इसे देसी तरीके से तैयार किया जाए. इसे बनाने के लिए बेल का गूदा निकालकर पानी में मिलाया जाता है, फिर छानकर उसमें चीनी, नींबू, चाट मसाला, जलजीरा और नमक मिलाया जाता है. ठंडा करने के लिए इसमें बर्फ डाली जाती है. बेल की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करती है. यह फाइबर और विटामिन सी से भरपूर होता है और लू से बचाव में सहायक है.
कानपुर देहात के पुखरायां स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय के दो छात्रों, कन्हैया और कशिश कुशवाहा ने "विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम" में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपने विचार प्रस्तुत कर महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। बीए तृतीय वर्ष के छात्र कन्हैया और छात्रा कशिश कुशवाहा ने कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया। विधानसभा में उन्होंने राष्ट्रहित, विकास और युवाओं की भूमिका पर तार्किक एवं प्रभावशाली ढंग से अपने विचार व्यक्त किए, जिसकी सभी ने सराहना की। विधानसभा से लौटने पर महाविद्यालय परिसर में दोनों छात्रों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी, प्राचार्य प्रो. हरीश कुमार सिंह और अन्य शिक्षकों ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. पर्वत सिंह, डॉ. रमणीक श्रीवास्तव, डॉ. निधि अग्रवाल और संजय सिंह सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान कन्हैया और कशिश कुशवाहा ने कहा कि महाविद्यालय परिवार की प्रेरणा से उन्हें विधानसभा में अपने विचार रखने का अवसर मिला। उन्होंने देश के विकास और युवाओं की भूमिका पर अपनी बात रखी। प्राचार्य प्रो. हरीश कुमार सिंह ने छात्रों की इस उपलब्धि को महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों की इस सफलता से न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल है। कन्हैया और कशिश कुशवाहा की यह उपलब्धि आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी है।
ज्योतिष मठ संस्थान भोपाल के तत्वावधान में “सप्तम कालिदास राष्ट्रीय महर्षि ज्योतिष विज्ञान सम्मेलन” का आयोजन 11 और 12 जुलाई 2026 को मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मैपकास्ट) सभागार नेहरू नगर में किया जाएगा। दो दिवसीय इस सम्मेलन में देशभर से करीब 400 ज्योतिषाचार्य, विषय-विशेषज्ञ और शोधार्थी भाग लेंगे। सम्मेलन के संयोजक ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम ने बताया कि आयोजन ज्योतिष महर्षि पं. अयोध्या प्रसाद गौतम और प्रख्यात पंचांगकार पं. सूर्यकांत चतुर्वेदी की पुण्य स्मृति को समर्पित रहेगा। इस बार सम्मेलन का मुख्य विषय “वर्तमान विश्व परिदृश्य में ज्योतिष का योगदान” रखा गया है, जिस पर विद्वान अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे और समकालीन मुद्दों पर गहन चर्चा होगी। इस आयोजन में विभिन्न सत्रों के माध्यम से ज्योतिष के अलग-अलग आयामों पर मंथन होगा। विद्वानों द्वारा शोध पत्र वाचन, परिचर्चा और मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे शोधार्थियों और युवा ज्योतिषियों को दिशा मिल सके। आम लोगों के लिए भी खुला मंच सम्मेलन का एक विशेष आकर्षण आम नागरिकों के लिए रखा गया सत्र है। 11 जुलाई को शाम 5 बजे से आम लोग भी इसमें शामिल होकर देश के ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्यों से सीधे संवाद कर सकेंगे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर पाएंगे। 30 जून तक पंजीयन का मौका सम्मेलन में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीयन प्रक्रिया 1 मई से शुरू हो चुकी है, जो 30 जून 2026 तक जारी रहेगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक विद्वानों और इच्छुक प्रतिभागियों से इसमें भागीदारी की अपील की है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन के जरिए भोपाल एक बार फिर ज्ञान और परंपरा के संगम का केंद्र बनने जा रहा है, जहां प्राचीन ज्योतिष विज्ञान को आधुनिक संदर्भों में समझने और परखने का प्रयास किया जाएगा।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service