Tranding

जोराराम बोले-बांडी पुल, ऑडिटोरियम इसी बजट सत्र में

भास्कर संवाददाता | पाली कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने रविवार को कलेक्ट्रेट में बजट को लेकर मीडिया से बात कही। पाली के बांडी नदी के पुलिया निर्माण और नगर निगम में ऑडिटोरियम निर्माण को लेकर सवाल के जबाव में मंत्री ने कहा कि जल्द इसी बजट सत्र में इसकी घोषणा करवाने का प्रयास करेंगे। राजस्थान के समग्र एवं सतत विकास को सुनिश्चित करेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राज्य के बजट के लिये सभी वर्गों का ध्यान रखा है। बजट में आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में सुविधाओं और सेवाओं के प्रावधान किए गए हैं। जिससे राजस्थान विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनेगा। वर्ष 2026-27 के बजट का आकार 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपए है, जो वर्ष 2023-24 के बजट की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है। 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मजबूत स्तंभों पर आधारित है। बजट के अनुसार राज्य की राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपए होना संभावित है, जो 2023-24 से लगभग 41% अधिक है। ग्रीन बजट में 33 हजार 476 करोड़ का प्रावधान किया है, जो पिछले वर्ष से 20.81% अधिक है। जिला मुख्यालयों पर नमो नर्सरी, पंचायत स्तर पर नमो पार्क और 16 जिलों में ऑक्सीजोन बनेंगे। बी वी जी राम जी योजना के तहत 4 हजार करोड़ का प्रावधान है। इस दौरान पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी मौजूद थे।

Health Tips: कई बीमारियों के लिए रामबाण है ये कड़वी जड़ी-बूटी, जानें इसके फायदे और उपयोग का तरीका

Chirata Health Benefits: रीवा आयुर्वेद हॉस्पिटल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद त्रिपाठी बताते हैं कि चिरायता का उपयोग बुखार, खांसी और जुकाम जैसी बीमारियों में बेहद लाभकारी है. इसमें मौजूद एंटी-वायरल गुण वायरल संक्रमण के लक्षणों को कम करते हैं. चिरायता एनीमिया में भी सहायक मानी जाती है, क्योंकि इसके पोषक तत्व खून बनाने में मदद करते हैं. लिवर के लिए भी यह औषधि बेहद फायदेमंद है. इसमें पाया जाने वाला ‘स्वेरचिरिन’ तत्व लिवर को नुकसान से बचाता है और हेपेटाइटिस जैसी समस्याओं में भी लाभ पहुंचाता है. चिरायता पाचन तंत्र को मजबूत करती है. इसकी कड़वाहट पाचन रसों को सक्रिय करती है, जिससे गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. आयुर्वेद में इसे भूख बढ़ाने, पेट के कीड़े खत्म करने और जोड़ों के दर्द को कम करने वाली औषधि भी माना गया है. त्वचा के लिए भी चिरायता फायदेमंद है.

पीएम मोदी और मैक्रों की कल होगी मुलाकात, द्विपक्षीय वार्ता के दौरान किन मुद्दों पर होगी बात

मंगलवार को भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संवाद होने जा रहा है, जिसकी दोनों देशों के रक्षा मंत्री सहअध्यक्षता करेंगे। वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मैक्रों कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस की एच 125 हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
JEE नहीं हुआ है क्लियर? फिर भी IIT में एडमिशन का सुनहरा मौका!
Abdul Sattar: कौन हैं पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार? जिनके मंदिर में कदम रखते ही मंगाया गया गोमूत्र; मच गया बवाल! जानें क्या है पूरी कहानी
जोराराम बोले-बांडी पुल, ऑडिटोरियम इसी बजट सत्र में
Health Tips: कई बीमारियों के लिए रामबाण है ये कड़वी जड़ी-बूटी, जानें इसके फायदे और उपयोग का तरीका
पीएम मोदी और मैक्रों की कल होगी मुलाकात, द्विपक्षीय वार्ता के दौरान किन मुद्दों पर होगी बात
गुजरात में बंगाल की महिला की मौत ने भाजपा शासित राज्यों में सुरक्षा संकट को उजागर किया: तृणमूल
Beauty Tips : बिना पार्लर जाए पाएं इंस्टेंट ग्लो, बस बेसन में मिलाएं एक चम्मच दही
IND vs PAK: जीत के बाद भी क्यों भड़के कप्तान सूर्या, कुलदीप की लगाई क्लास- देखें वीडियो
आज का सवाल: AI और AI एजेंट में क्या फर्क है?

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service