Tranding

नए साल की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से

भास्कर संवाददाता | विदिशा हरिपुरा की बालाजी ईको सिटी में महिलाओं ने 2026 के पहले दिन की शुरुआत आध्यात्मिक माहौल में की। कॉलोनी के मंदिर में सुंदरकांड का सामूहिक पाठ हुआ। महिलाओं के साथ उनके परिवारजन भी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में पाठ कर सुख, शांति और सद्भाव की कामना की। आयोजन से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। इससे हमारी वैदिक परंपराएं और संस्कार पीछे छूट रहे हैं। इसी कारण इस बार नए साल की शुरुआत धार्मिक आयोजन से करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग होटल, गार्डन और पार्टियों में नए साल का स्वागत करते हैं। लेकिन उन्होंने परिवार के साथ सुंदरकांड पाठ करने का मार्ग चुना। इससे बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति का महत्व समझाया जा सके। आयोजन के दौरान भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। सभी ने पाठ के संदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। पाठ के बाद प्रसाद वितरण हुआ। समाज में संस्कार, सद्भाव और सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। महिलाओं का कहना है कि ऐसे आयोजन परिवार में प्रेम और एकता बढ़ाते हैं। साथ ही नई पीढ़ी को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ते हैं। इससे एक सशक्त और संस्कारित समाज का निर्माण संभव है।

Grok AI विवाद मामले में बदले मस्‍क के सुर! गलत इस्‍तेमाल करने वालों के लिए जारी की चेतावनी, भारत सरकार को दिया सुधार का भरोसा

Elon Musk Grok AI Controversy: अपने AI चैटबॉट Grok के विवादों को लेकर एलन मस्‍क इन दिनों बैकफुट पर द‍िखाई दे रहे हैं. उन्होंने Grok से आपत्तिजनक तस्वीरें बनवाने के मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. इससे पहले,भारत सरकार ने भी एक्स को ऐसे मामलों पर 72 घंटे के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था.

Karnataka Gangrape: हुबली में 13 साल की लड़की से गैंगरेप, बनाया वीडियो, 3 नाबालिग लड़कों पर आरोप

Karnataka news: कर्नाटक के हुबली शहर से एक बेहद दुखद और शर्मनाक मामला सामने आया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, करीब 13 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है. इस मामले में जिन तीन लड़कों पर आरोप लगे हैं, वे भी नाबालिग बताए जा रहे हैं और उनकी उम्र लगभग 14 से 15 साल के बीच है. घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल है.कैसे हुई वारदातपुलिस के मुताबिक, घटना उस समय हुई थी जब पीड़िता के माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान तीनों आरोपी लड़कों ने लड़की को बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता एक ही इलाके में रहते हैं, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है.हुबली-धारवाड़ पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने जानकारी दी कि पीड़िता को हर तरह की सुरक्षा दी जा रही है. तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इनमें से दो आरोपी उसी स्कूल में पढ़ते हैं, जहां पीड़िता पढ़ती है. तीसरा आरोपी स्कूल छोड़ चुका बताया जा रहा है.घटना का वीडियो भी बनाया- पितापीड़िता के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि तीनों लड़कों ने उनकी बेटी को धमकाया गया और कहा कि उनके पास घटना का वीडियो है. इस गंभीर आरोप को देखते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं. मोबाइल की फॉरेंसिक जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.ये भी पढ़ें- West Bengal: पानीहाटी उत्सव में हंगामा, युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार ने दर्ज कराया हत्या का केस

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
दिल्ली कैपिटल्स की दहाड़! चौथी बार WPL फाइनल में पहुंची टीम, RCB से भिड़ने को बेताब
T20 वर्ल्ड कप देखने का हो गया जुगाड़! इस कंपनी ने लॉन्च किया केवल 44 रुपये वाला प्लान, फ्री मिलेगा JioHotstar
पटना-इंदौर एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट कर रहा था दुर्लभ कछुओं की तस्करी, भोपाल में RPF के हत्थे चढ़ा
दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में लगाया सोलर सिस्टम, वन्यजीवों को प्यास बुझाने के लिए मिलेगा स्वच्छ पानी!
टेनेट ने जर्मन राज्य को अपने जर्मन व्यवसाय में 25.1% हिस्सेदारी बेची
गोपेश्वर में बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की दर्दनाक मौत
पाली के युवाओं को मिलेगा प्रधानमंत्री से मिलने का मौका:माय भारत पोर्टल पर ‘बजट क्वेस्ट–2026’ प्रश्नोत्तरी शुरू, सवालों के देंगे होंगे आंसर
PPC 2026: एग्जाम वॉरियर्स का इंतजार खत्म, PM मोदी के साथ 6 फरवरी को होगी परीक्षा पे चर्चा, जानिए कैसे और कहां?
न हड्डियों की बीमारी, न विटामिन की कमी, फिर भी क्यों रहता है मसल पेन? डॉक्टर ने बताया

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service