Tranding

निगम की सख्ती के बाद एजेंसी ने किया भुगतान काम पर लौटे सफाई कर्मी, लोगों को मिली राहत

भास्कर न्यूज |सीतामढ़ी नगर निगम के सख्ती के बाद सफाई एजेंसी ने सफाई कर्मियों का बताया भुगतान कर दिया। मासिक भुगतान होते ही सफाई कर्मी काम पर वापस लौट आए। जिससे बाद शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लगे गंदगी के अंबार का उठाव युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया। दो दिनों से जारी हड़ताल से शहर के विभिन्न मोहल्ला एवं चौक चौराहों पर कूड़े का अंबार लग गया था। जिससे राहगीरों काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर सफाई कर्मियों ने नगर निगम कार्यालय में पहुंच मेयर, उप मेयर के समक्ष अपनी मांगों को रखा था। जिसके बाद निगम के सख्ती के साथ संबंधित एजेंसी को कर्मियों का मासिक भुगतान एवं मिलने वाले सुविधा को लेकर आदेश जारी किया। अपने दिए आदेश में निगम ने कहा कि पूर्व में 30 जनवरी को निगम के द्वारा सभी संबंधित एजेंसी को वेतन भुगतान को लेकर आदेश दिया गया था। बावजूद आप सभी ने कर्मियों के मासिक भुगतान नहीं किया। जिसको लेकर कर्मियों ने हड़ताल किया। जिससे शहर में गंदगी का अंबार लग गया। इसके बाद संबंधित एजेंसियों की ओर से सफाई कर्मियों का भुगतान शुरु किया गया। सफाई कर्मी अंजू कुमारी, खुशबू कुमारी, मुन्नी देवी, शंकर राउत, मुन्ना राउत, प्रमोद राउत आदि ने कहा कि हड़ताल के बाद भुगतान किया गया है। इससे वे संतुष्ट हैं। पर, आगे भी उन्हें समय पर भुगतान किया जाना चाहिए। यदि समय पर भुगतान नहीं किया जाएगा, तो फिर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बताया कि उन लोगों ने एक सप्ताह पहले भी मांगों को लेकर हड़ताल किया था। पर, तब नगर आयुक्त के पहल पर तब आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था। पर, आश्वासन के अनुसार उनका भुगतान नहीं हुआ। इससे परेशान होकर सफाई कर्मियों ने दो दिन पूर्व निगम की बैठक में पहुंचकर अपनी मांगों को रखा। ^पूर्व में संबंधित एजेंसी को भुगतान को लेकर पत्र जारी किया गया था। बावजूद भुगतान नहीं किए जाने पर हड़ताल की स्थिति उत्पन्न हुई थी। कार्यालय के तरफ से एक बार फिर नोटिस दिया गया है। सुधार न होने की स्थिति में विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। - आशीष विद्यार्थी, स्वच्छता पदाधिकारी, नगर निगम।

AI हेल्थकेयर में नया आयाम: iLive Connect से घर पर 24×7 डॉक्टरी देखभाल

भारत ने iLive Connect नामक दुनिया का पहला डॉक्टर-नेतृत्व वाला AI कंटीन्यूअस हेल्थकेयर इकोसिस्टम लॉन्च किया है. यह स्मार्ट सिस्टम वायरलेस बायोसेन्सर पैच और स्मार्ट रिस्टबैंड के ज़रिए मरीजों की 24x7 रियल-टाइम मॉनिटरिंग करता है. AI आधारित प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स के साथ, यह बीमारी के शुरुआती संकेतों को पहचानकर समय पर अलर्ट भेजता है, जिससे अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत कम होती है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने होमगार्ड की आयु-सीमा छूट खत्म करने पर मांगी जानकारी, सिपाही भर्ती से जुड़ा है मामला

22 जनवरी को भर्ती बोर्ड ने अचानक इस आयुसीमा छूट को समाप्त कर दिया, जिससे कई होमगार्ड अभ्यर्थी आवेदन के अयोग्य हो गए.

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
असम BJP ने हिमंत का मुसलमानों पर ‘गोली चलाने’ वाला वीडियो हटाया, कांग्रेस ने ‘जनसंहार की अपील’ बताया
प्रशांत किशोर कभी भी नीतीश कुमार जैसे नहीं बन सकते हैं, जेडीयू नेता ने कसा तंज
निजामुद्दीन में दर्दनाक हादसा, गीजर ब्लास्ट ने ली जान, ऐसे हादसों से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां
अजित पवार की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, परिवार और नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
MP में महंगी होगी शराब! नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत कीमतों में भारी बढ़ोतरी की तैयारी, जानें क्या है सरकार का प्लान
Gold Silver Price Today, 8 February 2026: 7 दिन में ₹4000 सस्ता हुआ सोना, चांदी भी 19% लुढ़की, जानें आपके शहर में 24K, 22K और 18K गोल्ड का भाव
सरायकेला में मेडिकल छात्र ने की आत्महत्या:देहरादून में कर रहा था मेडिकल की पढ़ाई, पांच दिन पहले ही लौटा था गांव
इग्नू ने शुरू किया फैशन डिजाइनिंग का नया कोर्स, 12वीं पास छात्र घर बैठे कर सकते हैं पढ़ाई
पूरे पाकिस्तान और चीन के बीजिंग तक पहुंच, अग्नि-3 मिसाइल के सफल परीक्षण से भारत गदगद, जानें इसकी खासियत​

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service