Tranding

पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम:रामराज्य किस सुव्यवस्था का नाम था, यह मानस में दिखेगा

जिस रामराज्य को तुलसीदास जी ने आदर्श माना, आज वही व्यंग्य में अव्यवस्था का प्रतीक हो गया। अगर कहीं बिगड़ी हुई व्यवस्था हो तो लोग कहते हैं कि सब रामराज्य चल रहा है। लेकिन रामराज्य किस सुव्यवस्था का नाम था, यह रामचरितमानस में दिखेगा। जब पिछले दिनों दुबई में पारम्परिक रूप से मैंने भागवत कथा की तो चकित हुआ। तभी एक भारतीय भाई ने टिप्पणी की कि रामराज्य क्या है, यह देखना हो तो वो दुबई में है। मुझे बिलकुल सही लगा। हर बात कायदे में है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह सारे अवसर दे रहा है। पूरी दुनिया में युवाओं की मानसिक जीवनशैली बड़ी पेचीदा है, लेकिन उसे भी यहां कायदे में देखा जा सकता है। यहां का वातावरण ऐसा है कि मजे कर लो सारे, लेकिन बदतमीजी जरा भी नहीं चलेगी। हर व्यवस्था की हर कार्रवाई नैतिक गलियारों से गुजरती दिखती है। यहां कथा करने के बाद मुझे एक बात समझ में आई कि धर्म का दबाव तो यहां है, लेकिन आतंक नहीं है। यही तो रामराज्य की कल्पना है।

Health benefits of Rose: सिर्फ प्रेम ही बयां नहीं करता गुलाब, सेहत के लिए भी वरदान है, जानें कैसे

Health benefits of Rose: आज से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है. पहले दिन सेलिब्रेट किया जाता है रोज़ डे (Rose day). आज के दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे को गुलाब भेंट करते हैं. ये लाल रंग का सुंदर गुलाब सिर्फ प्यार का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी वरदान माना गया है. गुलाब कई तरह से हेल्थ के लिए हेल्दी है. जानिए किस तरह से गुलाब का फूल सेहत को पहुंचाता है फायदे.

टीकमगढ़ में 7 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव:लखबीर सिंह लक्खा और पवनदीप राजन देंगे प्रस्तुति

टीकमगढ़ के मातृ धाम छिपरी में सात दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 9 से 15 फरवरी तक चलेगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा और इंडियन आइडल फेम पवनदीप राजन सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। शनिवार को छिपरी गांव में मां शारदा की पहाड़ी पर स्थित कार्यक्रम स्थल पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें संत श्री रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार ने महोत्सव के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। दो साल पहले इसी पहाड़ी पर 70 फीट ऊंची भगवान सदाशिव की प्रतिमा स्थापित की गई थी। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन दोपहर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा, जबकि शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत 9 फरवरी को लीलाधर रैकवार और उनकी टीम से होगी। इसके बाद 10 फरवरी को मुस्कान प्रजापति, 11 फरवरी को रवि अहिरवार और 12 फरवरी को जितेंद्र कुमार चौरसिया अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। 13 फरवरी को कविता शर्मा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। महोत्सव के दौरान 14 फरवरी को प्रख्यात भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा भजनों की प्रस्तुति देंगे। महाशिवरात्रि के दिन, यानी 15 फरवरी को सुबह 6 बजे से शिवार्चन का आयोजन किया जाएगा। इसी शाम इंडियन आइडल फेम पवनदीप राजन अपने भजनों से दर्शकों का मन मोहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराज ने बताया कि पहाड़ी पर मां शारदा के भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। भविष्य में सकारात्मक लेखन को बढ़ावा देने के लिए एक केंद्र भी स्थापित होगा। उन्होंने यह भी बताया कि मां शारदा की पहाड़ी प्राकृतिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध है और यह वर्तमान में जिले के एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रही है।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Noida News: आपदा में बचाव के उपाय बताए
पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम:रामराज्य किस सुव्यवस्था का नाम था, यह मानस में दिखेगा
Health benefits of Rose: सिर्फ प्रेम ही बयां नहीं करता गुलाब, सेहत के लिए भी वरदान है, जानें कैसे
टीकमगढ़ में 7 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव:लखबीर सिंह लक्खा और पवनदीप राजन देंगे प्रस्तुति
झारखंड के कोडरमा से 10 आदिवासी बच्चे लापता
असम के सीएम को कहा भिखारी और छोटा आदमी, असदुद्दीन ओवैसी का हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा हमला
T20 World Cup 2026 : टीम इंडिया को लगा सबसे बड़ा झटका USA के खिलाफ ओपनिंग मैच से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह
मुंह में दबाकर चेक कर रहा था मोबाइल बैटरी, अचानक हुआ जोरदार धमाका, 3 गलतियां जो भूलकर भी नहीं करनी चाहिए
Agra: फैक्टरी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड कर रहा था चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service