Tranding

सरगुजा ओलंपिक 2026 का आगाज आज, 2000 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, सीएम साय करेंगे शुभारंभ

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में खेलों का महाकुंभ सजने जा रहा है। सरगुजा ओलंपिक 2026 के तीन दिवसीय आयोजन की शुरुआत 21 मार्च से होगी, जिसमें संभागभर से आए हजारों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस आयोजन का विधिवत शुभारंभ करेंगे। अंबिकापुर में 21 से 23 मार्च तक आयोजित होने जा रहे सरगुजा ओलंपिक 2026 को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन विष्णुदेव साय पीजी कॉलेज मैदान में करेंगे। संभाग स्तरीय इस आयोजन में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से कुल 2190 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें ...

माउथवॉश मिथ्स: क्या यह सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है?

आजकल माउथवॉश हर किसी के घर में आम हो गया है. दुकानों में कई तरह के माउथवॉश मिलते हैं. कुछ सांस ताजा करने वाले, कुछ दांत मजबूत करने वाले और कुछ सिर्फ खुशबू वाले, लेकिन सवाल यह है कि क्या माउथवॉश सच में हमारी ऑरल हेल्थ के लिए जरूरी है या यह सिर्फ बुरी सांस छुपाने का ब्यूटी प्रोडक्ट है. डेंटल स्पेशलिस्ट कहते हैं कि इसका जवाब थोड़ा मुश्किल है और इसे समझने के लिए हमें माउथवॉश और मुंह के स्वास्थ्य के बारे में थोड़ा जानना चाहिए. तो आइए जानते हैं कि क्या माउथवॉश सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है.

क्या माउथवॉश सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है?

माउथवॉश का मुख्य काम मुंह की बदबू को अस्थायी रूप से कम करना और कभी-कभी प्लाक या बैक्टीरिया को कम करना है, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि माउथवॉश ब्रश करने और फ्लॉस करने का ऑप्शन नहीं है. यह सिर्फ इनकी मदद के लिए है. विशेषज्ञ मानते हैं कि सही तरीके से और सही समय पर इस्तेमाल करने से ही माउथवॉश फायदेमंद हो सकता है.

मुंह में सूक्ष्मजीव और उनका महत्व

हमारे मुंह में 700 से ज्यादा तरह के सूक्ष्मजीव रहते हैं. ये हमारे लिए अच्छे भी होते हैं और कुछ हानिकारक भी, यह एक नाजुक संतुलन बनाए रखते हैं और हमारी इम्यूनिटी में मदद करते हैं, अगर यह संतुलन टूट जाए, तो मुंह में सूखापन, स्वाद में बदलाव और समय के साथ मुंह की कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए हर रोज बहुत ज्यादा माउथवॉश का इस्तेमाल करना सही नहीं है.

इसे भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर छाया कैस्टर ऑयल बेली पैच ट्रेंड, जानिए क्या सच में देता है फायदा?

कौन सा माउथवॉश उपयोगी है?

डेंटल स्पेशलिस्ट के अनुसार, माउथवॉश का चयन सही फॉर्मूलेशन के अनुसार करना चाहिए.जैसे चिकित्सीय माउथवॉश क्लोरहेक्सिडाइन या एसेंशियल ऑयल युक्त माउथवॉश प्लाक और मसूड़ों की सूजन कम करने में मदद करते हैं. फ्लोराइड माउथवॉश दांतों के इनेमल को मजबूत करते हैं और कैविटी रोकते हैं. कई माउथवॉश सिर्फ अस्थायी सांस ताजा करने के लिए हैं, इनसे स्वास्थ्य लाभ कम मिलता है.

माउथवॉश का सही इस्तेमाल

डेंटल स्पेशलिस्ट कहते हैं कि माउथवॉश को दिन में सिर्फ एक बार, दांत ब्रश करने के बाद ही इस्तेमाल करना चाहिए. लंबे समय तक या बार-बार इस्तेमाल करना मुंह के माइक्रोबायोटा को असंतुलित कर सकता है. इसलिए अल्कोहल-मुक्त फॉर्मूलेशन का इस्तेमाल करना बेहतर है.

इसे भी पढ़ें- Medicine Price Rise India: ईरान जंग के बीच क्या महंगी हो जाएगी पैरासिटामोल? मरीजों पर पड़ सकता है बड़ा असर

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Mohan Bhagwat Statement: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, स्थायी शांति के लिए एकता और धर्म जरूरी

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि विश्व में लगातार हो रहे संघर्षों की जड़ स्वार्थ और वर्चस्व की चाह है। स्थायी शांति केवल एकता, अनुशासन और धर्म के पालन से ही संभव है। उन्होंने यह बात विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के विद

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
HIMACHAL WEATHER
इंदौर अग्निकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, पुलिस जिसे बच्चे का शव समझकर ले गई थी, वह सोफे का फोम निकला
1054 करोड़ की ठगी, सिंघार ने सरकार को घेरा:साइबर अपराध पर सरकार घिरी, चार साल में 1054 करोड़ ठगी का आरोप
सपा नेता अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए चल दिया नया दांव, बीजेपी खेमें में बड़ी टेंशन
भारत वैश्विक फार्मा और मेडटेक हब बनकर जीडीपी को बढ़ावा देगा: जितेंद्र सिंह
मध्य प्रदेश : भाजपा महिला मोर्चा ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा
क्या होता है ‘Gag Order’? उत्तराखंड के चर्चित ‘मोहम्मद दीपक’ केस में कोर्ट ने लिया सख्त एक्शन
राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद पर्यावरण लेखापरीक्षण के लिए बतौर नोडल एजेंसी काम करेगी
UP PCS मेन्स का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service