Tranding

Kitchen Hack बेसन से ऐसे लौटाएं काले पड़े बर्तनों की पुरानी चमक

New Delhi नई दिल्ली : भारतीय घरों में तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है। तांबे की तली वाले पतीले, सॉस पैन, भगोने और जग आज भी कई घरों में रोजमर्रा की जरूरत का हिस्सा हैं। ये बर्तन...

Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी

Fertility Diet: गर्भधारण की कोशिश कर रहे हैं कई कपल्स के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या खानपान का असर भी प्रजनन क्षमता पर पड़ता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार सिर्फ भोजन के भरोसे गर्भधारण की संभावना तय नहीं की जा सकती, लेकिन सही और संतुलित डाइट शरीर को गर्भधारण के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाती है. पौष्टिक आहार, हार्मोन संतुलन बनाए रखना, ओव्यूलेशन को सपोर्ट करने, स्पर्म की क्वालिटी बेहतर करने और शुरुआती गर्भावस्था के लिए शरीर को तैयार करने में मदद कर सकता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आपको भी मां बनने में दिक्कत आ रही है तो आप अपने खाने में कौन सी चीज शामिल कर सकते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें

पालक, मेथी, केल और चोली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां फर्टिलिटी डाइट का अहम हिस्सा मानी जाती है. इनमें फोलेट भरपूर मात्रा में होता है, जो हेल्दी एग्स के विकास और गर्भधारण के शुरुआती चरण के लिए जरूरी माना जाता है. इसके अलावा इनमें आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं.

साबुत अनाज

ब्राउन राइस, ओट्स, क्विनोआ और मिलेट्स जैसे साबुत अनाज शरीर में ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करते हैं. ब्लड शुगर का संतुलन इंसुलिन और प्रजनन हार्मोन पर भी पॉजिटिव असर डालता है. खासकर पीसीओएस या अनियमित पीरियड से जूझ रही महिलाओं के लिए रिफाइंड अनाज की जगह साबुत अनाज अच्छा ऑप्शन माना जाता है.

बेरीज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, संतरा, कीवी और अनार जैसे फल विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. यह एग्स और स्पर्म को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं. अनार को गर्भाशय में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने के लिए भी उपयोगी माना जाता है, जिससे एंब्रियो के इंप्लांटेशन में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें-Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात

फैटी फिश

सैल्मन और सार्डिन जैसी मछलियां ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स है. ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर में सूजन कम करने, हार्मोन बनाने की प्रक्रिया को सहयोग देने और प्रजनन अंगों तक बेहतर ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखने में मदद करता है. पुरुषों में यह स्पर्म की क्वालिटी को बेहतर बनाने में सहायता करता है. जबकि महिलाओं में पीरियड और गर्भधारण की प्रक्रिया को सपोर्ट कर सकता है.

नट्स और बीज

अखरोट, बादाम, अलसी, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन ए, जिंक, सेलेनियम और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं. यह पोषक तत्व महिलाओं में एग्स के स्वास्थ्य और पुरुषों में स्पर्म की क्वालिटी बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं. एक रिसर्च में यह भी पाया गया कि नियमित मात्रा में अखरोट खाने से स्पर्म की क्वालिटी और में सुधार देखा गया है.

ये भी पढ़ें-Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

वृश्चिक राशि वाले आज न बैठें भाग्य के भरोसे, धैर्य और विवेक से चमकेगी किस्मत, भगवान शिव दिखाएंगे राह

Aaj ka Vrishchik Rashifal 8 July 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए 8 जुलाई 2026 का दिन महत्वपूर्ण है. विवेक और बुद्धिमानी से अवसर पहचानें. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास बढ़ेगा. धन लाभ के नए स्रोत मिलेंगे, पर जोखिम से बचें. पारिवारिक

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
NCHAC नियुक्ति: 13वीं काउंसिल के कार्यकारी सदस्य बने एमएसी नोजित केम्पराय
निवेश-सुधारों को गति देने कई प्रस्ताव मंजूर:देश में पहली बार छत्तीसगढ़ लाएगा ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक
आंध्र में तंबाकू खरीद को लेकर सख्त हुए सीएम नायडू, कंपनियों को दिए तुरंत खरीद के निर्देश
आज का मीन राशिफल 9 जुलाई 2026: कार्यक्षेत्र में रहें सावधान, सेहत का भी रखें ख्याल
How To Watch Sri Lanka U19 vs India U19 3rd Unofficial ODI Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ
Gurugram News: नए सॉफ्टवेयर से अटके म्यूटेशन, मिला आश्वासन
‘समझौता खत्म, हर वार का मिलेगा 20 गुना जवाब’, ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले
Gemstone Astrology: पन्ना और मूंगा को साथ पहनना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें रत्नशास्त्र की मान्यता और नुकसान
Live from Melbourne: पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में लिया हिस्सा, व्यापारिक सहयोग पर जोर

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service