Tranding

Noida News: डीएवी बुलंदशहर ने जीती अंतर महाविद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता

DAV Bulandshahr won the inter-collegiate handball competition.

चंबल की लोककथाओं पर बेस्ड होगी ‘शक्ति शालिनी’:‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा के साथ पहली बार फुल लेंथ रोल में दिखेंगे विशाल जेठवा

यशराज फिल्म्स की ‘सैयारा’ से चर्चा में आईं अनीत पड्डा और ‘मर्दानी 2’ व ‘होमबाउंड’ से पहचान बना चुके विशाल जेठवा तेजी से बड़े बैनर्स की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। अब ये दोनों कलाकार पहली बार मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में एक साथ नजर आने वाले हैं। दिनेश विजन और अमर कौशिक के सुपरहिट यूनिवर्स में अगली पेशकश ‘शक्ति शालिनी’ होगी। सूत्रों के मुताबिक, यह फिल्म अनीत को एक महिला-प्रधान सुपरनैचुरल किरदार में पेश करेगी, जबकि विशाल उनके लव इंटरेस्ट की भूमिका निभाएंगे। हालांकि यह रिश्ता सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कहानी को नैतिक गहराई और भावनात्मक आधार भी देगा। कियारा के हटने के बाद अनीत हुईं कास्ट अक्टूबर 2024 तक इस प्रोजेक्ट से कियारा आडवाणी का नाम जुड़ा था, लेकिन अब फिल्म अनीत के खाते में है। मार्च 2026 से शूटिंग शुरू होने की संभावना है। ‘शक्ति शालिनी’ को ‘मुंज्या’ फेम आदित्य सरपोतदार डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म चंबल और आस-पास की लोककथाओं पर बेस्ड होगी। जहां ‘स्त्री’ में रहस्य और ‘मुंज्या’ में शरारत थी, वहीं इस बार फोकस हाई-ऑक्टेन एक्शन और दैवीय शक्तियों पर होगा। अनीत का किरदार एक ऐसी युवती का है, जिसे धीरे-धीरे अपनी असाधारण शक्तियों का एहसास होता है। ‘सलाम वेंकी’ में साथ काम कर चुके हैं दोनों सूत्रों के मुताबिक, विशाल का किरदार कहानी में एक खास बैलेंस लाता दिखेगा। अनीत और विशाल इससे पहले काजोल स्टारर ‘सलाम वेंकी’ में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन वहां दोनों का कम रोल था, लेकिन ‘शक्ति शालिनी’ में उन्हें पहली बार पूरी स्पेस देगी। विशाल के लिए भी यह ऐसी फिल्म होगी, जहां वह लीड हीरो हैं। इस जोड़ी का कॉम्बिनेशन ऐसा है कि एक तरफ उभरता स्टारडम है तो दूसरी तरफ मजबूत अभिनय। कोर्टरूम ड्रामा ‘न्याय’ का भी हिस्सा हैं अनीत, फिलहाल पढ़ाई पर फोकस करियर के इस अहम मोड़ पर भी अनीत अपनी पढ़ाई को भी प्राथमिकता दे रही हैं। वह फिलहाल पॉलिटिकल साइंस से BA ऑनर्स कर रही हैं। एग्जाम के बाद ही वह शूटिंग जॉइन करेंगी। इसके अलावा वह कोर्टरूम ड्रामा सीरीज ‘न्याय’ और मनीष शर्मा की अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्म में भी दिखेंगी। वहीं विशाल के लिए ‘शक्ति शालिनी’ एक बड़ा कॉमर्शियल टर्निंग पॉइंट हो सकती है। इंडस्ट्री ट्रेड्स के मुताबिक विशाल इस साल आर्ट सिनेमा और मास एंटरटेनमेंट दोनों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

गोपालगंज में निकली भगवान शंकर की झांकियां:शिव जयंती पर ब्रह्माकुमारी ने किया ध्वजारोहण

गोपालगंज में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजियापुर स्थित स्थानीय कार्यालय में परमपिता परमात्मा शिव का ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर में भगवान शिव-शंकर और राधे-कृष्ण की झांकियों के साथ एक शोभायात्रा भी निकाली गई। नकारात्मकता का त्याग कर सकारात्मकता अपनाएं ध्वजारोहण कार्यक्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार और नगर परिषद के चेयरमैन हरेन्द्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान ब्रह्माकुमार-कुमारी भाई-बहनों ने पवित्र जीवन जीने, नकारात्मकता का त्याग कर सकारात्मकता अपनाने तथा अपने जीवन परिवर्तन से समाज में श्रेष्ठ परिवर्तन लाने की प्रतिज्ञाएँ लीं। शोभायात्रा में भगवान शिव-शंकर तथा राधे-कृष्ण की मनोरम झांकियां शामिल थीं। इस दौरान जीवन को चरित्रवान बनाने वाले कई नारे भी लगाए गए। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में यह जागृति लाना था कि वर्तमान समय कलियुग का अंत है। अपने भीतर की बुराइयों को परमात्मा को अर्पित करें ज्योति स्वरूप परमात्मा शिव संसार में अवतरित होकर इसे स्वर्ग बनाने और सतयुग लाने का अपना दिव्य कर्तव्य कर रहे हैं।संस्था ने अपील की कि लोग अपने भीतर की बुराइयों को परमात्मा को अर्पित कर नई दुनिया का जन्म-सिद्ध अधिकार प्राप्त करें। उनका मानना है कि शीघ्र ही कलियुगी दुनिया का विनाश होकर निकट भविष्य में श्री कृष्ण का राज्य आने वाला है।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
बीकानेर में बिजली बंद:शहर के कई क्षेत्रों में दो से तीन घंटे बिजली बंद रहेगी
नकल रहित परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जल्द शुरू होगी 12वीं कक्षा की प​रीक्षाएं
ट्रंप की शर्तों पर
Health Tips: औषधीय गुणों से भरपूर होता है यह पौधा, बुखार से लेकर दर्द तक जैसी समस्याओं में लाभकारी, जानें नाम
Punarvasu Nakshatra: पुनर्वसु नक्षत्र में जन्मे बच्चे होते हैं बेहद खास, जानें इनकी खूबियां और स्वभाव
बीसीबी और पीसीबी प्रमुख ने भारत मैच को लेकर लाहौर में बातचीत की
Palwal News: 16 फरवरी को वर्कर्स यूनियन का सम्मेलन आयोजित होगा
ISRO ने चंद्रयान-4 के लिए लैंडिंग साइट तलाश ली:चांद के साउथ पोल पर फिर उतरेगा भारत, मून से मिट्टी और चट्टानें लाई जाएंगी
सैमसंग की तगड़ी तैयारी, इसी साल लॉन्च करेगी अपना पहला स्मार्ट चश्मा, मेटा को मिलेगी टक्कर

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service