Tranding

महिलाओं में पुरुषों से अलग होते हैं मेंटल स्ट्रेस के ये लक्षण

मानसिक तनाव महिलाओं और पुरुषों दोनों में समान रूप से होता है, लेकिन इसके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं, महिलाओं में मेंटल स्ट्रेस के लक्षण अलग क्यों होते हैं इस बारे में डॉक्टर ने बताया है.

आईआरसीटीसी में पर्यटन मॉनिटर के पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 8-9 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

आईआरसीटीसी में पर्यटन मॉनिटर के पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 8-9 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

Vastu Remedies: क्या आपके घर में भी है निगेटिविटी? इन Effective Remedies से मिटाएं Money Loss और कलह

हर कोई चाहता है कि उनके घर में सुख-शांति और समृद्धि चाहता है। लेकिन अक्सर वास्तु दोष इसकी राह में बड़ी बाधा बन सकते हैं। लोग इन दोषों को सही करने के लिए घरों में तोड़फोड़ करने से घबराते हैं। लेकिन आप बिना किसी तोड़फोड़ के ही अपने घर के वास्तु दोष को आसानी से दूर कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ सरल और प्रभावी उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन उपायों को अपनाकर घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मकता का संचार कर सकते हैं और अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। वास्तु दोष का प्रभाव वास्तु शास्त्र भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। जो घर या किसी स्थान की ऊर्जा को संतुलित करने के सिद्धांतों पर आधारित होता है। माना जाता है कि अगर किसी घर का निर्माण वास्तु के नियमों के हिसाब से नहीं होता है। तो घर में वास्तु दोष पैदा हो सकते हैं। इन दोषों की वजह से घर में निगेटिव एनर्जी का संचार बढ़ जाता है। जिस कारण घर में रहने वाले लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसे भी पढ़ें: Putrada Ekadashi 2026: क्या सिर्फ पुत्र प्राप्ति के लिए है यह व्रत? जानें बेटी की चाहत पर धार्मिक मान्यताएं और Puja Rituals इन समस्याओं में करियर में बाधाएं, सेहत, धन की हानि, पारिवारिक कलह और व्यापार में असफलता आदि शामिल है। अक्सर लोग सोचते हैं कि वास्तु दोष को दूर करन के लिए घर में तोड़फोड़ करना जरूरी है। जबकि आप कुछ आसान उपायों को अपनाकर वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। जानें वास्तु दोष दूर करने के उपाय वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कुछ छोटे और जरूरी बदलाव व उपायों को करके निगेटिव एनर्जी को दूर किया जा सकता है और पॉजिटिविटी लाई जा सकती है। इन उपायों को करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है। मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से नौ अंगुल लंबा और 9 अंगुल चौड़ा स्वास्तिक का निशान बनाना चाहिए। इससे निगेटिव ऊर्जा खत्म होती है और वास्तु दोष भी दूर होता है। अगर आप हर मंगलवार को यह उपाय करते हैं, तो इससे मंगल ग्रह से जुड़े दोष भी समाप्त होते हैं। पूजा-पाठ करना अगर घर में रोजाना पूजा-पाठ और कीर्तन आदि होते हैं, तो वहां पर मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इससे भी वास्तु दोष खत्म होता है। अगर आप रोजाना भजन-कीर्तन नहीं कर सकते हैं, तो रोजाना कम से कम गायत्री मंत्र और शांति पाठ करना चाहिए। साफ रखें घर घर की रोजाना और नियमित तरीके से साफ-सफाई करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि जहां पर गंदगी रहती है, वहां राहु सक्रिय रहता है। वहीं जहां दुर्गंध रहती है, वहां पर शुक्र अस्त हो जाता है। घर की साफ-सफाई होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है सक्रिय रखें ईशान कोण घर का उत्तर पूर्वी कोना जल तत्व को दर्शाता है। इसको सक्रिय रखना शुभ होता है। इस दिशा को हमेशा साफ रखना चाहिए। आप यहां पर उगते सूरज, उड़ते हुए पक्षियों और नदियों आदि की तस्वीर को लगा सकते हैं। ईशान कोण दिशा में कलश रखना शुभ माना जाता है, जिससे कार्यों में बाधा नहीं आती है। रसोई का वास्तु अगर आपका रसोई घर गलत स्थान पर है। तो अग्निकोण में लाल बल्ब लगा देना चाहिए। इसको रोजाना सुबह-शाम जलाएं। इससे रसोई का वास्तु दोष दूर होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। विंड चाइम्स यह सिर्फ एक सजावट का सामान नहीं होता है, बल्कि सही जगह पर रखने से घर में यह पॉजिटिव एनर्जी ला सकता है। वास्तु दोष की समस्या को खत्म करने के लिए 6-8 रॉड वाली विंड चाइम्स को मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाना चाहिए।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
झारखंड हाई कोर्ट के फैसले पर JMM का रिएक्शन; छात्रों से इंतजार करने की अपील, BJP पर साधा निशाना
Public Opinion: फिरोजाबाद नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 6 महीने से काट रहे चक्कर, बच्चों के स्कूलों में नही हो पा रहे एडमिशन
क्‍या फिर से प्रेग्‍नेंट हैं करीना कपूर खान! सोशल मीडिया पर यूजर्स ने देखा बेबी बंप, क्लिप वायरल
Today Temperature 22 August 2026: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 की रफ्तार से हवा; जानें देश के 10 शहरों के मौसम का हाल
एन. रघुरामन का कॉलम:मजबूत बिलीफ आपके फूड बिजनेस को जीवन के बाद भी ‘प्रॉफिट’ दिला सकती है
बारिश की फुहार के साथ घर पर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल पाव भाजी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे घर वाले
Aaj Ka Meen Rashifal 22 August 2026: गुरु की दृष्टि चंद्रमा पर होने से धन योग होगा प्रबल
टेडएक्स आईआईएचएमआर यू का फोर्थ एडिशन संपन्न, ‘इग्नाइट द अनसीन’ थीम पर हुई चर्चा
IND vs SL: कोलंबो टेस्ट से पहले टीम इंडिया के प्लेयर्स ने नेट्स में बहाया पसीना, तस्वीरों में देखें खिला​ड़ियों की मेहनत

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service