सोमवार से नौतपा शुरू हो चुका है और पारा 45 डिग्री के आस-पास पहुंच चुका है। इस तपती धूप में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, यूरिन इन्फेक्शन और स्किन से जुड़ी परेशानियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है। हर व्यक्ति की सेहत से जुड़ी अलग-अलग जरूरतें होती ...
लखनऊ। देशभर में बकरीद के मौके पर नमाज अदा की जा रही है। उत्तर प्रदेश में भी ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी जा रही है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लखनऊ पश्चिम के डीसीपी कमलेश दीक्षित ने...
चित्रकूट में आगामी ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट है। गुरुवार को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कोतवाली कर्वी क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान नमाज स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और संवेदनशील स्थानों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने त्योहार को शांति, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बताते हुए सभी से आपसी सहयोग और प्रेमभाव के साथ पर्व मनाने की अपील की। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की बात कही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। भ्रमण के दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नमाज स्थलों के प्रबंधकों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सहयोग की अपील की। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service