चैंबरों के बाहर डॉक्टरों के स्पेशलिस्ट बोर्ड लगाने और धंसी इंटरलॉकिंग दुरुस्त करने के कड़े निर्देश; बाउंड्रीवाल से सटी दुकानों व सफाई चौकी का मांगा प्लान।
पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल कार्यालय में डीसीएलआर मो. अनीश एवं एसडीपीओ प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रभात फेरी, समयबद्ध ध्वजारोहण, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन बनाम पत्रकार एकादश के बीच फ्रेंडली फुटबॉल मैच आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ के धमतरी में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल व्यवस्था को लेकर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने CMHO कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन के इस्तीफे की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार करने की मांग की। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अस्पताल से करीब 100 मीटर दूर स्थित नेहरू गार्डन में एकत्र हुए। यहां से रैली निकालकर CMHO कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के बाहर पुलिस ने दो स्तर पर बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पर चढ़कर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा और सीएमएचओ से इस्तीफे की मांग तेज की जाएगी। साथ ही भविष्य में स्वास्थ्य मंत्री को काला झंडा दिखाने और जिला अस्पताल और कलेक्ट्रेट का घेराव करने की भी चेतावनी दी। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौतम वाधवानी ने कहा कि हाल ही में जिला अस्पताल के निरीक्षण में कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नए अस्पताल भवन का अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ है, फिर भी उसमें पानी टपकने जैसी समस्याएं दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी है। कई डॉक्टर दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक लंबे लंच ब्रेक पर रहते हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने अनुबंधित डॉक्टरों का कार्यकाल दो साल से बढ़ाकर 10 वर्ष करने की मांग भी रखी। दोपहर बाद बंद हो जाती हैं जांच सुविधाएं कांग्रेस का आरोप है कि जिला अस्पताल में सोनोग्राफी, एक्स-रे और अन्य जांच सेवाएं दोपहर 1 बजे के बाद बंद हो जाती हैं, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में दवाइयों और आवश्यक उपकरणों की भी कमी बताई गई। विधायक ओमकार साहू ने लगाए गंभीर आरोप धमतरी विधायक ओमकार साहू ने कहा कि आठ सूत्रीय मांगों को लेकर CMHO कार्यालय का घेराव किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रिपल इंजन सरकार आने के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं और खराब हो गई हैं। उनके अनुसार अस्पताल अब रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों, आधुनिक उपकरणों और पर्याप्त दवाइयों की कमी है। उन्होंने कहा कि कई समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर ही किया जा सकता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्यालय से बाहर निकलकर व्यवस्था सुधारने की पहल नहीं कर रहे हैं। इसलिए उन्हें जगाने के लिए यह आंदोलन किया गया है। CMHO बोले- मांगों पर जल्द होगी कार्रवाई सीएमएचओ डॉ. यूएल कौशिक ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, दवाइयों की उपलब्धता तथा सोनोग्राफी और एक्स-रे सेवाओं को बेहतर बनाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों को शासन स्तर पर भेजा जाएगा और जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service