उच्च रक्तचाप को लेकर आम धारणा सिर्फ नमक तक सीमित है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार शुगर और ग्लूकोज असंतुलन भी उतना ही बड़ा खतरा बन सकता है।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को ग्वालियर दुर्ग स्थित ऐतिहासिक राजा मानसिंह महल के सामने जिला स्तरीय योग कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर रुचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने बड़े उत्साह के साथ सुना। योग दिवस का आयोजन केवल ग्वालियर किले तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जिले के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे प्रतिभागियों के एकत्रीकरण के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने योग के महत्व पर अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के संबोधनों के प्रसारण के बाद सुबह 7 बजे से 7:45 बजे तक आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास एवं प्राणायाम कराया गया। ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग की पृष्ठभूमि में आयोजित इस कार्यक्रम ने योग, स्वास्थ्य और भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों की आस्था को नई ऊर्जा दी। योग दिवस के अवसर पर जिलेभर में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 21 June 2026: व्यापार में निरंतरता बनी रहेगी. व्यक्तिगत मामलों उचित प्रयास बढ़ाएंगे. करीबियों से तालमेल बनाए रखेंगे. विनय विवेक से प्रयास साधेंगे. फोकस बनाए रखेंगे. सुविधा व संसाधनों पर बल देंगे.
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service