Tranding

Faridabad News: दो साल की उम्र में भी नहीं बोल पा रहे बच्चे

सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार, सांस्कृतिक पर्व एवं मेले मनायें जायेंगे। ये सभी त्यौहार हमारी धार्मिक आस्थाओं और प्रकृति...

कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे कांग्रेसियों पर वाटर कैनन चलाया:सागर में बढ़ते अपराधों पर चिंता; कांग्रेस प्रत्याशी का राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर नाराज

सागर में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में बढ़ते अपराध और राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल रैली निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय के गेट नंबर-2 तक पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स हटाने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया और प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया। बाद में कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार राहुल गौंड को ज्ञापन सौंपा। शहर की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि प्रदेश और देश में संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सागर शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि शहर में हत्या, लूट, जुआ, सट्टा, अवैध शराब, नशीले पदार्थों की बिक्री, कटरबाजी और अवैध परिवहन जैसे अपराध बढ़ रहे हैं। कांग्रेस जब जनता की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। महेश जाटव ने कहा कि पहले पुलिस बीट प्रभारी नियमित रूप से गली-मोहल्लों में गश्त और जांच करते थे, लेकिन अब यह व्यवस्था लगभग बंद हो गई है। उन्होंने पुलिस के खुफिया तंत्र को भी विफल बताया और चेतावनी दी कि यदि पुलिस की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस गृहमंत्री का पुतला दहन करेगी। प्रदर्शन में ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा, पूर्व विधायक सुनील जैन, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, राकेश राय, जितेंद्र रोहन, सिंटू कटारे, संदीप सबलोक, प्रशांत समैया, संदीप चौधरी, हेमराज रजक, नरेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र राजे, कमलेश तिवारी, सागर साहू, चक्रेश सिंघई, शरद पुरोहित और मोंटी यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होना लोकतंत्र पर हमला: कांग्रेस वहीं, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के मुद्दे पर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना केवल एक उम्मीदवार के साथ अन्याय नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया, निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर प्रहार है। उन्होंने कहा कि जिन आपत्तियों और व्याख्याओं के आधार पर नामांकन निरस्त किया गया, उससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं। उनके अनुसार नामांकन फॉर्म में आपराधिक रिकॉर्ड से संबंधित कॉलम होता है, लेकिन मीनाक्षी नटराजन न तो किसी मामले में अभियुक्त हैं और न ही उनके खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज है। उन्हें केवल एक नोटिस प्राप्त हुआ था। ऐसे में नामांकन निरस्त किया जाना लोकतंत्र का काला अध्याय है। ज्ञापन में उठाई प्रमुख मांगें कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से शहर की कानून व्यवस्था में सुधार, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Yamuna Nagar News: कुरुक्षेत्र ने व्यासपुर नर्सरी की टीम को हराकर जीता टूर्नामेंट
Sant Kabir Nagar News: 390 वाहनों का चालान शमन शुल्क वसूला
हैदराबाद में ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ नामकरण पर विवाद, टीएस सिंह देव ने जताई आपत्ति
ACB की बड़ी कार्रवाई, सिंचाई विभाग का कर्मचारी 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
भोपाल: अस्पताल में भर्ती मां का 6 साल का बेटा गायब, तलाश में जुटी 9 थानों की पुलिस
बांस की सीढ़ी और 15 हजार रुपये, गुरुग्राम में पकड़े गए बांग्लादेशियों ने खोला बॉर्डर पार कराने वालों का खेल
परीक्षा यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, 21-22 जून को चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
Welcome to the jungle : ये 25-30 धुरंधर एक्टर की फिल्म है... सुनील शेट्टी ने सुनाया मजेदार किस्सा, बोले- सेट पर हंसी रोकना था सबसे मुश्किल - dainiktribuneonline.com

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service