Tranding

Maharajganj News: 11 हाई रिस्क गर्भवतियों को किया गया चिंह्नित

Shamli News: उम्र ढली, आस्था नहीं... सत्तर की देहरी पर भी कांवड़ का जोश

कांवड़ यात्रा में युवाओं के साथ बुजुर्ग श्रद्धालुओं का जोश भी कम नहीं है।

कैंसर पीड़िता के इलाज का सहारा बनी पुलिस:लाखों का बैग लौटाने वाले हेड कॉन्स्टेबल सम्मानित, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान

अजमेर पुलिस में शनिवार को सिर्फ अपराध पकड़ने वाले पुलिसकर्मी ही नहीं, बल्कि इंसानियत निभाने वाले जवान भी सम्मानित हुए। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने अलग-अलग मामलों में संवेदनशीलता, ईमानदारी, सूझबूझ और साहस का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें सबसे खास मामला उस साइबर ठगी पीड़ित परिवार का रहा, जहां जांच के दौरान फ्रीज किए गए बैंक खाते को मानवीय आधार पर आंशिक रूप से अनफ्रीज कराकर कैंसर से जूझ रही मां के इलाज के लिए रकम उपलब्ध करवाई गई। पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी की जांच में एक बैंक खाता फ्रीज किया गया था। बाद में खाताधारक ने ई-मेल के जरिए बताया कि वह खुद भी साइबर ठगी का शिकार है और उसकी मां कैंसर से पीड़ित है। खाते के फ्रीज होने से ऑपरेशन और इलाज के लिए पैसे नहीं निकल पा रहे थे। मामले में तैनात हेड कॉन्स्टेंबल रामदयाल ने तुरंत सत्यापन कराया और जांच अधिकारी के जरिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर खाते को आंशिक रूप से अनफ्रीज कराया। इससे पीड़ित अपनी मां के इलाज का खर्च उठा सका। इस मानवीय पहल पर एसपी ने रामदयाल को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। रेलवे कर्मचारी का लाखों का बैग लौटाया दूसरे मामले में अजमेर रेलवे स्टेशन के क्लॉक टॉवर क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल लाखन सिंह को लावारिस बैग मिला। जांच में बैग से 11,500 रुपए नकद, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन और अन्य जरूरी दस्तावेज मिले, जिनकी कुल कीमत करीब 3 लाख रुपए थी। दस्तावेजों के आधार पर रेलवे कर्मचारी महिला का पता लगाकर पूरा सामान सुरक्षित लौटाया गया। इस ईमानदारी के लिए लाखन सिंह को प्रशंसा पत्र और 5 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। होमगार्ड की सतर्कता से बची महिला की चेन आदर्श नगर-लोहाखान रूट पर चल रहे टेंपो में दो महिलाओं ने एक महिला यात्री की सोने की चेन तोड़ने की कोशिश की। उसी टेंपो में सफर कर रहे होमगार्ड जवान धुरेंद्र सिंह ने तुरंत दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से टूटी हुई चेन बरामद कर पीड़िता को लौटाई। इस साहसिक कार्रवाई पर धुरेंद्र सिंह को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। काउंसलिंग से बचा टूटता परिवार महिला थाना पुलिस ने एक वैवाहिक विवाद में कई दौर की काउंसलिंग कर पति-पत्नी के बीच समझौता कराया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर साथ रहने का फैसला लिया। इस सफल प्रयास के लिए थाना प्रभारी कल्पना राठौर सहित संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को परिवार से मिलाया रूपनगढ़ क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की पहचान कर पुलिस ने उसे सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवाया। लगातार प्रयास, सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के बाद महिला को परिवार तक पहुंचाया गया। इस मानवीय कार्य में शामिल पुलिसकर्मियों को भी एसपी ने सम्मानित किया। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता और जनसेवा का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को आगे भी इसी तरह प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि पुलिसिंग में मानवीय दृष्टिकोण और जनविश्वास दोनों मजबूत हों।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
लंदन से भारत आएगी भोजशाला की प्राचीन सरस्वती प्रतिमा, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड ने तेज की प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश में 35 अधिकारियों की जॉइनिंग में देरी, NOC की समस्या
Karnataka: भारी बारिश से नदियां उफान पर, बेलथांगडी के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई
Sindhi Sai Bhaji Recipe: पालक-चना दाल से बनाएं सिंधी स्पेशल साई भाजी, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सुधार पर फोकस, CM रेखा गुप्ता ने किया औचक निरीक्षण
Bharatpur: बिहारी जी मंदिर में चढ़ाए 3.65 लाख के हीरे पर बवाल, दानदाता बोलीं- दिखाया गया हीरा और बिल फर्जी
योग प्रशिक्षकों ने 7 मांगों का ज्ञापन सौंपा
उदयपुर के झाड़ोल में ग्राम विकास चौपाल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा महिला सशक्तीकरण
आज का अंक ज्योतिष 2 अगस्त 2026 : मूलांक 1 और 2 के लिए टीमवर्क रहेगा लाभकारी, तरक्की के खुलेंगे रास्ते, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service