Tranding

Samba: मेडिकल स्टाफ और इंटर्न डॉक्टरों की मांगों को लेकर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Samba: मेडिकल स्टाफ और इंटर्न डॉक्टरों की मांगों को लेकर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

मिर्जापुर में जन्माष्टमी की तैयारियां अंतिम चरण में:पुलिस लाइन में रात 9 बजे से भजन संध्या, 11:11 बजे होगा कान्हा का जन्मोत्सव

मिर्जापुर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पुलिस लाइन, विभिन्न थानों और जिला कारागार को रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है। जन्माष्टमी की रात धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस लाइन में जन्माष्टमी महोत्सव के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एसपी अपर्णा रजक कौशिक ने बताया कि रात 9 बजे से भजन संध्या शुरू होगी। इसमें भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके बाद रात 11 बजे से पूजन-अर्चन शुरू होगा। रात 11:11 बजे नटखट नंदलाल का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद विधि-विधान से पूजा और आरती होगी। इसके बाद रात करीब 11:30 बजे प्रसाद का वितरण किया जाएगा। पुलिस लाइन परिसर में विशेष झांकी भी तैयार की जा रही है। शहर कोतवाली रंग-बिरंगी रोशनी से सजी शहर कोतवाली परिसर को भी जन्माष्टमी के लिए आकर्षक तरीके से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटों से सजा परिसर शाम होते ही रोशनी से जगमगा उठा। थाना प्रभारी दयाशंकर ओझा ने बताया कि यहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे। आयोजन को लेकर कोतवाली परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला जेल में भी सजेगी श्रीकृष्ण की झांकी जिला कारागार में भी जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां बंदियों के बीच धार्मिक माहौल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जेल परिसर में श्रीकृष्ण की झांकी सजाने और पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है। थानों में भी तैयारियां पूरी पुलिस लाइन और शहर कोतवाली के अलावा जिले के अन्य थानों में भी जन्माष्टमी को लेकर उत्साह है। कई थानों में झांकियां सजाई जा रही हैं और परिसर को लाइटों से सजाया गया है। पुलिस प्रतिष्ठानों से लेकर जिला कारागार तक जन्माष्टमी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अब सभी को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का इंतजार है।

संतोष गढ़वाल अध्यक्ष बने सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन

राजनांदगांव/अंबागढ़ चौकी| गढ़वाल समाज मंडल राजनांदगांव की एक महत्वपूर्ण बैठक 30 अगस्त को हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को नई दिशा देना और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा करने के साथ-साथ नए अध्यक्ष का चुनाव करना था। बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस दौरान समाज के सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द्र, भाईचारे और एकजुटता का परिचय दिया। बिना किसी मतदान या विरोध के सर्वसम्मति से संतोष गढ़वाल को गढ़वाल समाज मंडल राजनांदगांव के नए अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किया। संतोष गढ़वाल लंबे समय से समाज के उत्थान और विकास के कार्यों में सक्रिय रहे हैं।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
मीन राशि वालों को 6 सितंबर से मिलेगा लाभ, 12 सितंबर तक चमकेगी किस्मत, राजा के समान बितेगा जीवन
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में भयंकर हंगामा, CJP नेता Ashutosh Ranka ने Swatantra Bhardwaj मामले पर Delhi Police को घेरा
शनि का मेष में गोचर! ढाई साल तक 3 राशियों पर गहरा असर
US Open Upsets: Alexander Zverev का मैराथन संघर्ष जारी, पुरुष वर्ग में दिग्गज खिलाड़ियों की हुई छुट्टी
36 हजार किलोमीटर ऊपर से पृथ्वी पर नजर, ISRO ने रचा नया इतिहास, पहली बार जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में भेजा निगरानी सैटेलाइट
DA Hike: पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, 85 हजार कर्मचारियों का DA बढ़कर होगा 60%; केंद्र के बराबर मिलेगा भत्ता
CM से गुहार लगाने जा रहे पीड़ित परिवार के साथ पुलिस की झड़प आरोपों में घिरी SHO
GDP ग्रोथ के दावों पर मायावती का सरकार पर हमला, बोलीं- विकास दर बढ़ी लेकिन गरीबों को क्या मिला?
दिल्ली के श्री राम कॉलेज में 5 सितंबर को पीएम मोदी छात्रों से करेंगे संवाद

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service