लखनऊ योगी सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत को विश्व पटल पर पहचान दिलाने की दिशा...
खंडवा में बस यात्रा के दौरान दिव्यांग यात्रियों को हो रही दिक्कतों और किराए में 50 प्रतिशत छूट का लाभ नहीं मिलने की शिकायत को लेकर तीन संगठन के पदाधिकारियों ने आरटीओ से मुलाकात की। दिव्यांग गति शक्ति सेवा समिति मध्य प्रदेश, प्रगति दिव्यांग सेवा समिति और मध्य प्रदेश विकलांग मंच के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आरटीओ निशा चौहान से को बताया कि बस संचालक दिव्यांग यात्रियों को परेशान कर रहे हैं। बढ़े हुए किराए में भी नियम अनुसार मिलने वाली 50 प्रतिशत किराया छूट नहीं दी जा रही है, जिससे यात्रियों को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। संगठनों के पदाधिकारियों ने मांग की कि दिव्यांगजनों को नियमानुसार किराए में छूट सुनिश्चित कराई जाए और बस संचालकों की मनमानी पर तत्काल कार्रवाई हो। आरटीओ निशा चौहान ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए निराकरण के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विजय बिल्लौरे, रविंद्र चौहान, पन्नालाल कुशवाह, पुष्पक दास बैरागी, मनीषा बेताल, प्रतिभा धुर्वे, राकेश शर्मा, पदम कुशवाह, योगेश सिसोदिया और चंद्रशेखर कौशल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
गुना के पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरनावदा की प्रभारी प्राचार्य ममता सोनी की तानाशाही और मनमानी के खिलाफ कलेक्टोरेट जनसुनवाई में छात्राओं और अभिभावकों के आक्रोश का असर अब साफ नजर आने लगा है। जिला शिक्षा अधिकारी गुना ने बुधवार को कड़ा एक्शन लेते हुए ममता सोनी को प्राचार्य पद के प्रभार से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। बता दें कि मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में धरनावदा स्कूल की छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों ने उपस्थित होकर प्रभारी प्राचार्य ममता सोनी के खिलाफ मोर्चा खोला था। छात्राओं ने आरोप लगाए थे कि स्कूल में पढ़ाई का माहौल नहीं है, नियमित कक्षाएं नहीं चलतीं और विरोध करने पर प्रैक्टिकल में फेल करने व पुलिस कार्रवाई की धमकियां दी जाती हैं। फेल करने की धमकी दे रही थीं इससे पहले छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों के सामने स्कूल की समस्याएं रखी थीं। उनका कहना था कि स्कूल में मूलभूत सुविधाओं और असुविधाओं की शिकायत करने या जनप्रतिनिधियों के पास अपनी बात ले जाने पर प्राचार्य ममता सोनी द्वारा उन्हें सीधी धमकी दी जाती है। छात्राओं का कहना था कि प्राचार्य द्वारा छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल करने और महज 12 नंबर देने की निरंतर धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं, बच्चों के अभिभावक जब इस संबंध में बात करने आते हैं तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार और बदतमीजी की जाती है तथा उन्हें स्कूल परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया जाता है। कलेक्टर से मिलकर की थी शिकायत छात्राओं का आरोप था कि स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत करने का कार्यक्रम बनाया। सभी गाड़ियों से स्कूल से निकले। इसी बीच प्रिंसिपल ममता सोनी को पता लग गया, तो उन्होंने रास्ते में ही गाड़ियों को रोक लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को गुना जाने पर FIR कराने तक की धमकी दी। धमकी देते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, विद्यार्थी प्रिंसिपल की धमकी से नहीं डरे और गुना पहुंच गए। यहां उन्होंने कलेक्टर को अपनी समस्याओं संबंधी आवेदन भी सौंपे। विद्यार्थियों की स्पष्ट मांग है कि प्रिंसिपल को तत्काल हटाया जाए। कलेक्टर ने उनकी सुनवाई कर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था। जांच दल की अनुशंसा पर जारी हुआ आदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दो सदस्यीय जांच दल गठित किया गया था। जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट अभिमत दिया कि संस्था के सुचारू संचालन और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए प्राचार्य पद का प्रभार किसी अन्य वरिष्ठ शिक्षक को सौंपा जाना आवश्यक है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी गुना ने छात्रहित और लोकहित को प्राथमिकता देते हुए आदेश जारी कर ममता सोनी को प्रभार से हटाकर गिरिराज प्रसाद जांगिड़ को आगामी आदेश तक प्रभारी प्राचार्य का दायित्व सौंप दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service