Tranding

राजनांदगांव के चिचोला में नकली यूरिया का भंडाफोड़, रेस्टोरेंट से तीन हजार लीटर जब्त

जांच में सामने आया कि जब्त किए गए यूरिया पर टाटा मोटर्स, अशोक लीलैंड और महिंद्रा जैसी नामी कंपनियों के स्टीकर लगाए गए थे, ताकि इसे असली बताकर बाजार में खपाया जा सके। नकली यूरिया की बिक्री की सूचना मिलने पर संबंधित कंपनी के अधिकारियों की टीम चिचोला पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई।

गौतम रिसॉर्ट फूड पॉइजनिंग केस, पुलिस से न्याय की मांग:छतरपुर में एक महीने बाद भी कार्रवाई नहीं; आरोप- रिपोर्ट में कीटनाशक मिल चुके

छतरपुर जिले के खजुराहो स्थित गौतम रिसॉर्ट में 8 दिसंबर 2025 को हुए फूड पॉइजनिंग मामले को लेकर मृतकों के परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जहरीला भोजन खाने से पांच कर्मचारियों की मौत के बाद भी ठोस कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच के साथ रिसॉर्ट मालिक पर सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से प्रत्येक प्रभावित परिवार को केवल 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई थी। इसके बाद किसी तरह की अन्य मदद नहीं मिली है। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि फूड लाइसेंस रद्द होने के बावजूद गौतम रिसॉर्ट अब भी संचालित हो रहा है, जो प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े करता है। आरोप- मालिक पर आज तक कार्रवाई नहींमृतक के परिजन हरिशंकर सोनी ने बताया कि घटना को एक महीना बीत चुका है, लेकिन अब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी तरह मृतक के बेटे बबलू कुशवाहा ने कहा कि उनके पिता की मौत रिसॉर्ट में खाना खाने से हुई, फिर भी होटल मालिक पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों ने एसपी से निष्पक्ष और तेज जांच की मांग की है। मृतक परिवारों में से एक 11 साल का नाबालिग बच्चा भी है, जिसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी थी। फूड पॉइजनिंग मामले में अब उसके पिता की भी मौत हो गई है, जिससे वह अनाथ हो गया है। यह नाबालिग बच्चा भी एसपी के पास आवेदन लेकर न्याय की गुहार लगाने पहुंचा है। पांच कर्मचारियों की हुई थी मौत गौरतलब है कि 8 दिसंबर को रिसॉर्ट के कर्मचारियों ने भोजन करने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने की शिकायत की थी। इलाज के दौरान पांच कर्मचारियों की मौत हो गई थी। एफएसएल रिपोर्ट में भोजन में खतरनाक फॉस्फेट कंपाउंड और कीटनाशक की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रशासन ने रिसॉर्ट का लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द करने की कार्रवाई की, लेकिन परिजनों का आरोप है कि यह कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है।

सिंधू की नजरें लॉस एंजिलिस ओलंपिक पर, फोकस मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहने पर

कुआलालंपुर, आठ जनवरी (भाषा) लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 को दीर्घकालिन लक्ष्य बनाने वाली दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका फोकस मानसिक तौर पर मजबूत रहने और चोटमुक्त रहने पर है । चोट के कारण लंबे समय तक कोर्ट से दूर रही पूर्व विश्व चैम्पियन सिंधू ने [...]

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
दिल्ली कैपिटल्स की दहाड़! चौथी बार WPL फाइनल में पहुंची टीम, RCB से भिड़ने को बेताब
T20 वर्ल्ड कप देखने का हो गया जुगाड़! इस कंपनी ने लॉन्च किया केवल 44 रुपये वाला प्लान, फ्री मिलेगा JioHotstar
पटना-इंदौर एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट कर रहा था दुर्लभ कछुओं की तस्करी, भोपाल में RPF के हत्थे चढ़ा
दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में लगाया सोलर सिस्टम, वन्यजीवों को प्यास बुझाने के लिए मिलेगा स्वच्छ पानी!
टेनेट ने जर्मन राज्य को अपने जर्मन व्यवसाय में 25.1% हिस्सेदारी बेची
गोपेश्वर में बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की दर्दनाक मौत
पाली के युवाओं को मिलेगा प्रधानमंत्री से मिलने का मौका:माय भारत पोर्टल पर ‘बजट क्वेस्ट–2026’ प्रश्नोत्तरी शुरू, सवालों के देंगे होंगे आंसर
PPC 2026: एग्जाम वॉरियर्स का इंतजार खत्म, PM मोदी के साथ 6 फरवरी को होगी परीक्षा पे चर्चा, जानिए कैसे और कहां?
न हड्डियों की बीमारी, न विटामिन की कमी, फिर भी क्यों रहता है मसल पेन? डॉक्टर ने बताया

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service