कोरबा में कोयला हेराफेरी के एक मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए कुल आरोपियों की संख्या 13 हो गई है। यह मामला गेवरा खदान से निजी कंपनी के लिए भेजे गए कोयले की हेराफेरी से जुड़ा है। गिरफ्तार किए गए नए आरोपियों में सूरज खांडे, जगदेव भास्कर और राहुल वस्त्रकार शामिल हैं। इनमें से एक सुपरवाइजर, दूसरा पेट्रोलिंग टीम का सदस्य और तीसरा जीपीएस हटाने का विशेषज्ञ है। इन पर कोयले की हेराफेरी के साथ-साथ तकनीकी छेड़छाड़ करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी टीपी जमा कर कोयला दूसरी जगह भेजते थे पुलिस के अनुसार, आरोपी जयरामनगर साइडिंग पर कोयला डंप करने के बजाय सिर्फ टीपी (ट्रांसपोर्ट परमिट) जमा कर कोयले को दूसरी जगह खपा देते थे। अब तक लगभग 5 लाख 76 हजार रुपये मूल्य के 365 टन कोयले की हेराफेरी का पता चला है। इस मामले में 6 ट्रेलर भी जब्त किए गए हैं। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि अदानी कंपनी की शिकायत पर यह जांच शुरू की गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि पहले भी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और हाल ही में तीन और गिरफ्तारियां हुई हैं। मामले में पुलिस की जांच जारी इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लक्ष्मण कुमार (25), तुषार खंडे (24), गोपी किशन सोनझरी (22), दुर्गेश कुमार साहू (22) और अतीक मेमन (26) सहित अन्य शामिल हैं। पुलिस की जांच जारी है और संलिप्तता सामने आने पर और गिरफ्तारियां की जा रही हैं।
गुजरात के जूनागढ़ जिले के विसावदर तालुका स्थित मंडावद में मूंगफली खरीद केंद्र पर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और केंद्र पर काम कर रहे श्रमिकों के बीच तीखा झड़प हो गया। इस घटना के बाद एक मजदूर की पत्नी के साथ कथित तौर पर जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और उत्पीड़न के आरोप में तीन [...]
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service