छिंदवाड़ा: सिमरिया मंदिर के पास बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। टक्कर के बाद बस पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल...
बहरोड़ विधायक डॉ.जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव से रंगदारी का मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मोहित यादव की गाड़ी रोककर गाली-गलौज की और 50 लाख रुपए देने की धमकी दी। कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित यादव ने मांढण थाने में 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मोहित यादव ने पूर्व विधायक बलजीत यादव के कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणी करने और रंगदारी मांगने के आरोप लगाए हैं। मोहित यादव ने रिपोर्ट में बताया- 10 मार्च को वे मांढ़ण स्थित गौशाला के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। कार्यक्रम के दौरान उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव प्रसारण किया जा रहा था। इसी समय ‘वीरेन्द्र सिंह’ नाम के अकाउंट से लाइव में अभद्र टिप्पणियां और जान से मारने की धमकियां दी गईं। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने कार रोकी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे शाम करीब 8 बजे मांढ़ण से बहरोड़ लौट रहे थे, तभी कान्हावास के पास सुनसान इलाके में बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार 6-7 बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। 5 दिन में 50 लाख देने की धमकी आरोपियों ने उन्हें लाठी-डंडों से घेरकर गाली-गलौज की और 5 दिन के भीतर 50 लाख रुपए देने की धमकी दी। साथ ही, जान से मारने की भी धमकी दी गई पीछे से अन्य गाड़ियां आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। मोहित ने बताया- रुपए नहीं देने पर आरोपी लगातार सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां करते रहे। 21 मार्च को आरोपी वीरेंद्र सिंह ने फेसबुक मैसेंजर के जरिए वीडियो कॉल कर फिर से धमकी दी। मोहित यादव ने कहा- ये पूर्व विधायक बलजीत यादव के लोग हैं, इनका काम ही लोगों को परेशान करना है। जब से ईडी ने बलजीत को गिरफ्तार किया है, उस दिन से ये लोग पागल हो चुके हैं, बौखला चुके हैं। कई बार उन्होंने पहले भी सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत गलत-गलत बोला है। तब भी हमने कोई रिएक्शन नहीं दिया। जब उनको दिखा कि हमें परेशान नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्होंने फिर से वही गलत रंगदारी मांगने की हरकत की। मेरे पास तो रोजाना ही धमकियां आ रही हैं। जब मैं तंग हो गया और मुझे लगा कि अब ये नहीं मानेंगे, तो मैंने कानून का सहारा लेंगे और 24 मार्च को एफआईआर दर्ज कराई। पहले भी कर चुके हमला मोहित यादव ने बताया- वीरेन्द्र सिंह (निवासी दहमी), प्रदीप (निवासी दहमी), संदीप यादव (निवासी तसींग), सौदल पहलवान (निवासी मोहम्मदपुर), लीलू शर्मा (निवासी जागुवास) और जगजीत सिंह (निवासी बोंद) सहित अन्य पर सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें और उनके परिवार को धमकाने के आरोप लगाए हैं। मोहित यादव ने ये भी बताया कि इनमें से कुछ लोग पहले भी उन पर दो बार जानलेवा हमला कर चुके हैं, जिनकी रिपोर्ट बहरोड़ और मांढ़ण थानों में दर्ज है। मांढ़ण SHO किरण सिंह यादव ने बताया- 24 मार्च को मोहित यादव ने रिपोर्ट दी थी। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और रास्ते में रोककर धमकी देने के आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गुजरात विधानसभा में अवैध संपत्ति हस्तांतरण पर अंकुश लगाने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी गई। भाजपा विधायक संगीता पाटिल ने गुरुवार को इसे जरूरी कदम बताया
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service