मेष टैरो राशिफल: आपकी मेहनत का असली श्रेय मिलेगामेष राशि वालों, आज कामकाज में आपकी मेहनत लोगों की नजर में आ सकती है। जिस काम को पूरा करने में आपने पीछे रहकर काफी समय दिया था, उसकी तारीफ हो सकती है।...
सुल्तानपुर| भारतीय किसान संघ जिला रायसेन की बैठक तहसील सुल्तानपुर में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाने के लिए जिला प्रशिक्षक वर्ग की योजना बनाई गई। संगठन की नीति का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिला प्रशिक्षण वर्ग तहसील सुल्तानपुर के ग्लोबल स्कूल में कराने का फैसला हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में जिले की सभी तहसीलों से कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे। जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य भी रहेंगे। रायसेन जिले में रहने वाले प्रांत व संभाग के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। प्रांत व प्रदेश के पदाधिकारी भी प्रशिक्षण वर्ग में आएंगे। यह जानकारी तहसील अध्यक्ष सचिन पटेल ने दी। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को भारतीय किसान संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य नगर में पहुंचें।
भास्कर संवाददाता| बड़वानी सावन माह की समाप्ति पर हर साल निकलने वाला राजाधिराज भगवान श्रीरामकुल्लेश्वर महादेव का पारंपरिक शिव डोला इस बार 31 अगस्त को राजसी ठाठ-बाठ के साथ शहर भ्रमण करेगा। इस वर्ष शिव डोला उत्सव की 46वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। भगवान महादेव पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए प्रजा का हाल जानेंगे। आयोजन को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शिवभक्तों में उत्साह है। श्रीरामकुल्लेश्वर शिव डोला उत्सव समिति ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी। समिति सदस्यों ने बताया कि इस बार दिल्ली की शिव बारात और नासिक के ढोल प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इनके साथ देशी ढोल, विभिन्न वाद्य दल, आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक दल चल समारोह में शामिल होंगे। शिव डोले में बड़वानी की आदिवासी संस्कृति की झलक भी मिलेगी। आदिवासी नृत्य दल पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति देंगे। भावेश डांस ग्रुप की राष्ट्रीय स्तर की विशेष प्रस्तुति होगी। बजरंग व्यायामशाला के पहलवान और कलाकार अखाड़ा प्रदर्शन करेंगे। मार्ग में भजन मंडलियां शिव भजनों से वातावरण भक्तिमय बनाएंगी। समिति सदस्यों ने बताया कि श्रीरामकुल्लेश्वर महादेव मंदिर का लंबित निर्माण कार्य अब फिर शुरू कर दिया गया है। करीब दो करोड़ रुपए की लागत से मंदिर बनाया जाएगा। इसके साथ मंदिर परिसर के करीब चार एकड़ क्षेत्र का समग्र विकास करने की योजना है। परिसर में 101 फीट ऊंची धर्मध्वजा स्थापित करने की योजना है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service