Tranding

आत्मज्ञान से ही मिलता है शाश्वत सुख और मोक्ष : निर्णय सागर

भास्कर संवाददाता| विदिशा संसार की समस्त भौतिक सुविधाएं केवल क्षणिक सुख दे सकती हैं। शाश्वत सुख और मोक्ष की प्राप्ति केवल आत्मज्ञान से ही संभव है। यह पावन उद्गार पूज्य मुनि श्री निर्णय सागर जी महाराज ने विदिशा में आयोजित भव्य धर्मसभा में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मुनि श्री के प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में जैन अनुयायी और धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 9 अगस्त को होने वाले चातुर्मास स्थापना कलश कार्यक्रम की रूपरेखा भी साझा की गई। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री निर्णय सागर महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति अंतर्मुखी होकर अपने आत्मस्वरूप की ओर दृष्टि करता है, वही सच्चा ज्ञानी होता है। वही वास्तव में सुखी होता है। भगवान महावीर का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि आत्मसुख की प्राप्ति के लिए उन्होंने राजवैभव, तमाम भौतिक साधनों, सांसारिक आसक्तियों का त्याग किया। उन्होंने कठोर साधना, संयम, समता का मार्ग अपनाया। सच्चा सुख भौतिक साधनों में नहीं, बल्कि साधना में निहित होता है। भावों का महत्त्व जानना जरूरी मुनि श्री ने स्पष्ट किया कि भावना भवनाशिनी है। वह भववर्धिनी भी है। मनुष्य के मन के भाव ही उसके बंधन और मोक्ष, दोनों का मुख्य कारण बनते हैं। जिस दिन भक्त भगवान के मंदिर का द्वार खोलता है, उसी दिन से उसके भाग्य के द्वार भी खुल जाते हैं। प्रभु चरणों में निष्कपट समर्पण और आत्मचिंतन ही जीवन के सभी दुःखों का एकमात्र वास्तविक समाधान है।

नगर निगम आम चुनाव 2026 : मतदाता सूची में नाम जोडऩे व संशोधन का कार्य जारी

नगर निगम आम चुनाव 2026 : मतदाता सूची में नाम जोडऩे व संशोधन का कार्य जारी बीकानेर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम आम चुनाव 2026 के तहत मतदात...

युवा पीढ़ी शिक्षा के साथ खेलों को भी अपनाएं- विधायक लांबा

अखिल भारतीय कमांडो निर्मल सिंह स्मृति राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ भव्य आगाज देशभर से 800 से अधिक युवा शूटर ले रहे हैं भाग अजमेर, महाराजा दाहरसेन के 1357वीं जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित अखिल भारतीय प्रथम कमांडो निर्मल सिंह स्मृति राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 800 ... Read more

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Haryana Rain Alert Heavy
पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम:सत्ता अपना विरोध सुने और विरोधी अपनी मर्यादा न खोए
मानसून में वायरल इंफ्केशन से बचाव करेंगी ये होममेड़ ड्रिंक, रोज सुबह पीने से इम्यूनिटी रहेगी बूस्ट
आरती के बाद हाथ आंखों पर क्यों लगाते हैं? परंपरा के पीछे छिपा है विज्ञान
आत्मज्ञान से ही मिलता है शाश्वत सुख और मोक्ष : निर्णय सागर
नगर निगम आम चुनाव 2026 : मतदाता सूची में नाम जोडऩे व संशोधन का कार्य जारी
युवा पीढ़ी शिक्षा के साथ खेलों को भी अपनाएं- विधायक लांबा
Prayagraj News: प्रयागराज से शुरू होगी अमृत भारत एक्सप्रेस, एनसीआर को मिल रहा पहला रेक
Prayagraj News: चेहल्लुम पर अकीदत से निकाला जुलूस

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service