Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 4 July 2026: पेशेवरों से स्पर्धा का भाव बनाए रखेंगे.महत्वपूर्ण मामलों को साधेंगे.निजी गतिविधियों में तेजी बढ़ेगी.नवीन संभावनाओं को बल देंगे.परिणाम पक्ष में बनेंगे
T20I Series : भारत के गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल ने शुक्रवार को संकेत दिया कि टीम प्रबंधन 15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के टीम के दरवाजे पर दस्तक देने के बावजूद सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को आसानी से बाहर नहीं करेगा....
भागलपुर जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र से कथित तौर पर अपहृत एक छात्र को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला अपहरण का नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। छात्र को बाईपास थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। उसे न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। अकबरनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी उमेश मंडल के पुत्र धनंजय मंडल गुरुवार शाम नाथनगर स्थित शिव शक्ति लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए आया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उसके बड़े भाई राजेश मंडल ने ललमटिया थाना में अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि रात 7:57 बजे धनंजय ने फोन कर सूचना दी थी कि कुछ लोग उसे एक बगीचे में ले गए हैं। इसके तुरंत बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था, जिससे परिजनों में चिंता बढ़ गई। शिकायत मिलने के बाद ललमटिया थाना पुलिस ने तत्काल तकनीकी अनुसंधान शुरू किया। अकबरनगर थाना के सहयोग से छात्र को बाईपास थाना क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस संबंध में ललमटिया थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में छात्र धनंजय ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले उसका ब्रेकअप हो गया था। इस बात से नाराज होकर वह घर छोड़कर अपने एक दोस्त के पास चला गया था। उसने अपना मोबाइल फोन का सिम कार्ड भी निकाल कर फेंक दिया था, ताकि परिजन उससे संपर्क न कर सकें। इसी वजह से परिजनों को उसके अपहरण की आशंका हुई। डीएसपी-2 राकेश कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service