Tranding

राष्ट्रीय लोक अदालत में 5396 प्रकरणों का निस्तारण:2.89 करोड़ रुपए से अधिक के अवार्ड पारित

धौलपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 5396 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया और 2 करोड़ 89 लाख 60 हजार 814 रुपए से अधिक की राशि के अवार्ड पारित किए गए। यह आयोजन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) संजीव मागो के मार्गदर्शन में हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश रेखा यादव ने इस संबंध में जानकारी दी। धौलपुर जिले में न्यायालयों में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए कुल 10 बेंचों का गठन किया गया था। धौलपुर मुख्यालय पर चार बेंचें बनाई गईं, जिनमें स्थायी लोक अदालत और उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, सेशन न्यायालय, मजिस्ट्रेट न्यायालय तथा प्री-लिटिगेशन मामलों के लिए अलग-अलग बेंचें शामिल थीं। इसी प्रकार, सैंपऊ में न्यायिक मजिस्ट्रेट के लिए एक बेंच बनाई गई। ताल्लुका बाड़ी मुख्यालय पर चार बेंचें गठित की गईं, जिनमें सेशन न्यायालय एवं प्री-लिटिगेशन, मजिस्ट्रेट न्यायालय बाड़ी, न्यायिक मजिस्ट्रेट बसेड़ी तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट सरमथुरा के लिए अलग-अलग बेंचें थीं। ताल्लुका राजाखेड़ा मुख्यालय पर न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के लिए भी एक बेंच गठित की गई। सचिव रेखा यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिले में विभिन्न न्यायालयों में लंबित 5838 मामलों को चिन्हित किया गया था। इनमें से राजीनामे योग्य फौजदारी, एनआई एक्ट, सिविल, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी), वैवाहिक विवाद, भरण-पोषण, ट्रैफिक चालान, जनउपयोगी सेवाओं से जुड़े विवाद, उपभोक्ता फोरम, राजस्व और निरोधात्मक कार्यवाही से जुड़े मामलों सहित कुल 4887 लंबित मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त, प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंक ऋण, टेलीफोन बिल एवं अन्य सिविल विवादों से जुड़े 509 मामलों का भी आपसी समझौते के माध्यम से निस्तारण किया गया। इस प्रकार, लोक अदालत में कुल 5396 प्रकरणों का सफलतापूर्वक समाधान हुआ। इस दौरान, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) की बेंच संख्या-2 में न्यायाधीश प्रीति नायक की अध्यक्षता में 47 मामलों को लोक अदालत के लिए संदर्भित किया गया। इनमें से 34 मामलों में आपसी सहमति से समझौता कराकर पीड़ित पक्षकारों को 2 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दिलाई गई।

LPG-पेट्रोल-डीजल के लिए पैनिक होना बंद करें, इंडक्शन की अचानक खरीदारी भी बढ़ाएगी दिक्कत: समझें- घबराहट में कैसे हम खुद को कर रहे हैं परेशान

सरकार ने कहा है कि 42 देशों से पेट्रोल-डीजल और गैस की व्यवस्था पहले से है। रणनीतिक भंडार छुआ भी नहीं गया है। 4-5 महीने तक कोई कमी नहीं आएगी।

54 साल बाद फिर चांद की तरफ बढ़ेंगे इंसानी कदम, NASA के Artemis-II मिशन की लॉन्च डेट आई सामने

NASA Moon Mission: लगभग 54 साल बाद इंसान एक बार फिर चांद की ओर उड़ान भरने की तैयारी में है! अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने Artemis-II मिशन को 1 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है. यह मिशन इसलिए खास है क्योंकि साल 1972 में अपोलो मिशन के बाद पहली बार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की कक्षा तक का सफर तय करेंगे.

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
कानपुर: पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के कार्यालय में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
‘मेरी ऊपर तक पहुंच...’ बेटे को हीरो और मां को गर्वनर बनाने का दिया झांसा; पटना की महिला कैसे फंस गई ठग के जाल में?
CBSE Class 12 Hindi Most Repeated Questions 2026: Check Important Questions for Board Exam on March 16
वादों को दर्जकर निस्तारण की तारीख करें निर्धारित : मंडलायुक्त
हर विटामिन की कमी को दूर कर देगा ये पौधा, आयुर्वेद का मल्टीविटामिन, जानें सेवन का तरीका
रोजा खोलने की तैयारी कर रहे मुस्लिम युवकों पर भीड़ के हमले में पांच लोग घायल
FIH महिला वर्ल्ड कप क्वालिफायर फाइनल में भारत की करारी हार, इंग्लैंड ने छीना गोल्ड मेडल
चार बेहद किफायती स्मार्ट टीवी, कीमत 8500 रुपये से कम, सबसे सस्ता 6899 रुपये का
गाजियाबाद: खाना नहीं देने पर पत्नी से हुआ झगड़ा, कोर्ट में मिले तो आंखें भर आई, गिले-शिकवे हुए दूर

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service