सीकर के रींगस में ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों को कार से निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। घटना श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर छीलावाली स्टैंड के पास मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुई। जेसीबी की मदद से बाहर निकाला पुलिस ने बताया- हादसे में झुंझुनूं जिले के गुढ़ा गौड़जी थाना क्षेत्र के सौंथली गांव निवासी दीपांशु शर्मा (20) पुत्र विमलेश शर्मा और लक्की अग्रवाल (27) पुत्र प्रमोद गुप्ता की मौत हो गई। ट्रक रींगस से श्रीमाधोपुर की ओर और कार रींगस की ओर आ रही थी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार बुरी तरह पिचक गई थी, जिससे घायलों को निकालना मुश्किल हो रहा था। स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया और रींगस हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई थी। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवाया। नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। दोनों दोस्त थे परिजनों ने पुलिस को बताया कि लक्की और दीपांशु गहरे दोस्त थे। कार में सवार होकर वे रींगस की ओर आ रहे थे। दीपांशु शर्मा गुढ़ा गांव में कपड़े की दुकान चलाता था। उसका बड़ा भाई मोहित शर्मा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। लक्की अग्रवाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और रोजगार की तलाश में था। उसकी बड़ी बहन आंचल शादीशुदा है, जबकि छोटी बहन श्रुति एक निजी कंपनी में कार्यरत है।
The atmosphere became heated due to allegations and counter-allegations between the councilors and the chairman of the Nagar Panchayat.
Aaj Ka Singh Rashifal 13-January-2026: अपने रिश्तों को मजबूत करने और दूसरों की मदद करने के लिए भी यह एक अच्छा दिन है। आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा, जो आपको हर चुनौती का सामना करने में मदद करेगा।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service