Tranding

शिक्षा विभाग:नया सत्र शुरू हो गया, लेकिन स्कूलों में विषयाध्यापकों सहित हर श्रेणी के स्टाफ की कमी

प्रदेश में शिक्षक भर्तियों के बावजूद स्कूलों में शिक्षकों की कमी बरकरार है। साथ ही अन्य कर्मचारी भी पर्याप्त नहीं हैं। इससे शेष स्टाफ को स्कूल संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2026 तक सवा लाख शैक्षणिक और प्रशासनिक पद खाली पड़े हैं। इनमें विभिन्न कैडरों के पद शामिल हैं। इससे न केवल शिक्षण कार्य को प्रभावित हो रहा है बल्कि स्कूलों के कार्यालयी कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। शाला दर्पण के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग में कुल 4.13 लाख से ज्यादा स्वीकृत पदों के मुकाबले वर्तमान में 2 लाख 89 हजार 377 पदों पर ही कर्मचारी कार्यरत हैं। शेष पद खाली चल रहे हैं। एक तरह से लगभग 30% स्टाफ की कमी है। शैक्षणिक स्तर पर खाली पदों में सबसे ज्यादा माध्यमिक शिक्षा के वरिष्ठ अध्यापकों के हैं। इनके 43 हजार से ज्यादा पद रिक्त चल रहे हैं। उच्च माध्यमिक कक्षाओं में स्कूल प्राध्यापकों की स्थिति भी इसी तरह की है। उनके 20 हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं। इसी तरह स्कूलों का प्रबंधन देखने वाले प्रिंसिपल भी पर्याप्त नहीं है। प्राचार्य एवं समकक्ष के 5945 और उप-प्राचार्य के 7508 पद खाली होने से हजारों स्कूल बिना स्थाई प्रिंसिपल के चल रहे हैं। यही नहीं, स्कूलों की सफाई और घंटी बजाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भी 24 हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। खेलों में बच्चों का भविष्य निर्माण करने वाले वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक के 1517 और शारीरिक शिक्षा अध्यापक के 1436 पद रिक्त हैं। जबकि कोच के 23 पदों पर नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। इसी तरह तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3702 और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 945 पद खाली होने से डिजिटल शिक्षा का सपना अधूरा ही है। पुस्तकालयों की स्थिति भी ऐसी ही है, जहां प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी को मिलाकर 1752 पद खाली हैं। विज्ञान की प्रयोगशालाओं को संभालने वाले प्रयोगशाला सहायक और वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के क्रमशः 1413 और 184 पद रिक्त हैं, जबकि प्रयोगशाला परिचारकों के 1327 पदों पर किसी को नियुक्ति नहीं दी गई है। निदेशालय स्तर पर भी पर्याप्त स्टाफ नहीं उप जिला शिक्षा अधिकारी के 8, उपनिदेशक के 19, संयुक्त निदेशक के 10 और जिला शिक्षा अधिकारी एवं समकक्ष के 158 पद खाली है। निदेशालय स्तर पर वरिष्ठ निजी सचिव के 5, निजी सचिव के 7, अति निजी सचिव के 7, निजी सहायक ग्रेड-प्रथम के 29 और ग्रेड-द्वितीय के 34 पद, संस्थापन अधिकारी के 175, प्रशासनिक अधिकारी के 224, अति प्रशासनिक अधिकारी के 766 और सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 1816 पद, लिपिकीय वर्ग में भी वरिष्ठ सहायक के 1195 और कनिष्ठ सहायक के 4905 पद रिक्त हैं।

Haldwani: महिला अधिवेशन पर विवाद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका

Haldwani: महिला अधिवेशन पर विवाद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका

जगदलपुर: सचिन तेंदुलकर ने खेल को बढ़ावा देने पर दिया जोर, बोले-खेलों से टीम भावना और अनुशासन होता है विकसित

महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने मां दंतेश्वरी विमानतल पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बच्चों के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। तेंदुलकर ने 50 खेल मैदानों के माध्यम से 5 हजार बच्चों को लाभ पहुंचाने की योजना साझा की।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
अनिशा को मिला काव्य अलंकरण सम्मान रत्न
तुला राशिफल 23 अप्रैल 2026: क्या आज घर-परिवार में मिलेगी खुशखबरी या कार्यक्षेत्र में बनेंगे नए मौके?
UP में शुरू हुई ‘क्वांटम क्रांति’! AI और चिप्स से लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध
Kushinagar News: एक विद्यालय एक खेल योजना होगी लागू, दक्ष होंगे विद्यार्थी
उपलब्धि : एनआईटी श्रीनगर को मिला इको-फ्रेंडली सड़क तकनीक पर पेटेंट
राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल चुनाव में अब तक 1000 करोड़ रुपए से अधिक की जब्ती : चुनाव आयोग
बीईएल ने 569 करोड़ रुपए के नए ऑर्डर के साथ की वित्त वर्ष 2027 की शानदार शुरुआत, मिले डिफेंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट्स
बैंककर्मी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर फांसी पर लटका:रात का खाना खाने के बाद सोने गया, सुबह नहीं उठा; लखनऊ पहुंचे परिजन

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service