Tranding

सोयाबीन से ढाई गुना उत्पादन होने से 10 हजार हेक्टे. मक्का बढ़ा, सोयाबीन घटा

भास्कर संवाददाता| खंडवा जिले में इस बार मानसून का पैटर्न फसलों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। रुक-रुककर हो रही बारिश और बीच-बीच में खिल रही धूप ने फसलों को नई रफ्तार दी है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मौसम का यह अनुकूल रुख आगे भी बना रहा, तो इस बार जिले में फसलों का बंपर उत्पादन दर्ज किया जाएगा। विशेषकर मक्के की फसल के लिए यह मौसम सबसे मुफीद साबित हो रहा है। मक्के में प्रति हेक्टेयर उत्पादन सोयाबीन की तुलना में ढाई गुना से भी अधिक (36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर) रहता है। मौसम के साथ और बेहतर उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुए ही इस सीजन में किसानों का रुझान मक्के की ओर तेजी से बढ़ा है, जिसके चलते मक्के का रकबा 70 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 80 हजार हेक्टेयर हो गया है। जबकि लगातार नुकसान दे रही सोयाबीन का रकबा 1.90 लाख हेक्टेयर से कम होकर 1.75 लाख हेक्टेयर तक सिमट गया है। विगत वर्षों में सोयाबीन की बोवनी करने वाले किसानों को कम पैदावार (14-15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर) के कारण खाद और बीज का खर्च निकालना भी भारी पड़ रहा था। इसके विपरीत मक्का प्रति हेक्टेयर 36 क्विंटल तक उत्पादन दे रहा है। उत्पादन के इसी बड़े अंतर ने किसानों को मक्के की ओर मोड़ा है। कृषि विभाग के उपसंचालक नितेश यादव ने बताया फिलहाल मौसम फसलों के लिए अनुकूल है। रूक रूककर हो रही बारिश से फसलें ग्रोथ पर हैं। किसान अत्यधिक मात्रा में यूरिया व खाद का उपयोग ना करें।

वेल्डिंग की नई तकनीक पर जोधपुर IIT की रिसर्च:परमाणु रिएक्टर से लेकर पावर प्लांट तक में हो सकेगा यूज; टीम डवलप कर रही इलेक्ट्रोड कोटिंग

आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिकों ने वेल्डिंग की नई तकनीकों और इसके कम्पोनेंट पर महत्वपूर्व रिसर्च किया है। इसका उद्देश्य परमाणु रिएक्टर, ऊर्जा पाइपलाइन, पुल और अन्य महत्वपूर्ण औद्योगिक संरचनाओं को अधिक सुरक्षित, मजबूत और टिकाऊ बनया जा सके। इस रिसर्च का नेतृत्व आईआईटी जोधपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर राहुल निब्बर कर रहे हैं। उनके वेल्डिंग एंड जॉइनिंग रिसर्च ग्रुप की ओर से उन्नत वेल्डिंग सामग्री, नई जॉइनिंग तकनीक और मटेरियल इंजीनियरिंग से जुड़े समाधान विकसित किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रोड कोटिंग कर रहे है डवलप शोध समूह SMAW और SAW जैसी इंडस्ट्रीयल वेल्डिंग प्रोसेस के लिए विशेष फ्लक्स और इलेक्ट्रोड कोटिंग विकसित कर रहा है। इसमें रेड ओखर (Red Ochre) जैसे प्राकृतिक और पर्यावरण-अनुकूल खनिजों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। टीम यह भी स्टडी कर रही है कि वेल्डिंग के दौरान बहुत छोटे स्तर पर होने वाले बदलाव से कैसे मजबूती आए और ये लंबे समय तक चले। टीम डुप्लेक्स स्टेनलेस स्टील, इनकोनेल (Inconel) जैसे निकेल-आधारित सुपरएलॉय और उच्च-प्रदर्शन पाइपलाइन स्टील की वेल्डिंग पर काम कर रही है। वेल्डिंग के अलावा प्रोफेसर निब्बर का रिसर्व फाइबर पॉलिमर नैनो-कंपोजिट्स पर भी है। ये टेक्निक समुद्री एनवायरमेंट के लिए डेवलप की जा रही है। इसमें नमी और तापमान के प्रभाव के बाद भी कैसे इसे मजबूत किया जाए,इस पर स्टडी की जा रही है।

‘हर घर तिरंगा’ के तहत रंगोली प्रतियोगिता हुई

खंडवा | प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत के गायन से हुई, जिसमें शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ सहित सभी वर्गों ने सहभागिता की। इसके बाद विद्यार्थियों ने तिरंगा और राष्ट्रभक्ति की थीम पर आधारित रंगोलियों के माध्यम से अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. कृष्णा सोलंकी ने किया और सदस्य के रूप में प्रो. राखी उईके रहीं। रंगोलियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल की सदस्य डॉ. मीना साल्वे और डॉ. संघमित्रा खातरकर ने किया। निर्णायकों ने विषय वस्तु, रचनात्मकता, कलात्मकता, रंग संयोजन और प्रस्तुतीकरण के आधार पर प्रतिभागियों का आकलन किया। परिणामों में प्रथम स्थान साक्षी भास्कर, द्वितीय स्थान अंकिता विश्वकर्मा और तृतीय स्थान अंतिम बाला वाघ को मिला। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों और उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रथम दिवस का यह आयोजन उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
58 साल तक नौकरी की गारंटी, हरियाणा के कच्चे कर्मचारी 31 अगस्त तक कर सकेंगे Job Security के लिए आवेदन
पुलिस ने रोकवाया अंतिम संस्कार: वाराणसी में हुई थी महिला की मौत, पूछा- कैसे हुआ हादसा; परिजनों ने दिया जवाब
ज्योतिष गुरुकुल में सावन के दूसरे मंगलवार पर हुआ सुंदरकांड पाठ
यूनिवर्सिटी विद्वानों से बनती है, बिल्डिंग से नहीं- अतुल तिवारी
मीन राशिफल 12 अगस्त 2026: करियर में मिलेंगे नए अवसर, प्रेम जीवन में बढ़ेगा रोमांस, जानें उपाय
Lucknow News: धूप, उमस ने बढ़ाई बेचैनी, आज और पारा चढ़ने के आसार
सेब का मुरब्बा बनाने की सरल विधि
Lucknow News: स्ट्रोक के बाद लड़खड़ाई आवाज, मरीज को पैरालिसिस से बचाया
Yamuna Nagar News: स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया अभ्यास

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service