Tranding

90 लाख की सड़क दो साल में उखड़ी:ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, जांच और जल्द मरम्मत की मांग

धौलपुर में करीब 90 लाख रुपए की लागत से बनी दो किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के महज दो साल बाद ही जर्जर हो गई है। मासलपुर रोड से नादनपुर-नयापुरा तक बनी इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ा डामर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए समाजसेवी एवं बॉक्सर शेरा गुर्जर ने जांच और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दो साल में ही सड़क की हालत खराब यह सड़क मासलपुर रोड से नादनपुर-नयापुरा रोड तक करीब दो किलोमीटर लंबाई में बनाई गई थी। इसका निर्माण लगभग एक वर्ष में पूरा हुआ था, लेकिन निर्माण के दो वर्ष के भीतर ही सड़क कई स्थानों से उखड़ गई। डामर निकलने और गड्ढे बनने से वाहन चालकों और ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर उठाया मुद्दा समाजसेवी और बॉक्सर शेरा गुर्जर ने सड़क की खराब स्थिति के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद सड़क का इतनी जल्दी खराब होना गंभीर मामला है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों में नाराजगी, हादसों का खतरा ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की जर्जर हालत के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता। मरम्मत और गुणवत्ता जांच की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के साथ-साथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों की मदद को आगे आया रेस्टोरेंट

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच मानवता की एक मिसाल सामने आई है। लोधी कॉलोनी के मेहरचंद मार्केट स्थित गार्निटाज रेस्तरां ने प्रदर्शनकारियों और वहां मौजूद लोगों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए...

Engineer Ratnendra Singh: रॉकेट का ब्रेन कंट्रोल कर रहा था सतना का युवा एयरोस्पेस इंजीनियर

सतना के एयरोस्पेस इंजीनियर रत्नेंद्र सिंह भी रहे। वह बीते साढ़े चार वर्षों से विक्रम-1 की सफलता के लिए टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे थे।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Digital नियम तोड़ना पड़ा भारी, गूगल पर यूरोप का शिकंजा
Bokaro JMM Protest बोकारो: जंतर-मंतर घटना पर भड़का झामुमो, धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार नें “जलवायु अखाडा 2026” के समापन सत्र को किया सम्बोधित
सहारा शहर में दिखेगा यूपी की नई विधानसभा का स्वरूप
अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के दो घरों को ध्वस्त किया
Sasaram News: वायरल वीडियो मामले में गश्ती अधिकारी समेत पांच निलंबित
एनएसएस शिविर के द्वितीय दिवस युवाओं की भूमिका और भारतीय ज्ञान परंपरा पर केंद्रित रहे सत्र
आज Imax का शेयर क्यों उछल रहा है?
फिर रुकी अमरनाथ यात्रा! चौथे दिन भी आगे नहीं बढ़ पाए श्रद्धालु, खराब मौसम की वजह से बंद हुआ NH-44

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service