प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत में वित्तीय समावेशन में एक बड़ा बदलाव आया है,...
Aaj Ka Tula Rashifal 22-January-2026: सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप नए दोस्त बना सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में भी आपका मन लगेगा।
बलरामपुर जनपद के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में पिपरा–जैतापुर मार्ग पर बिशुनपुर चौराहा के पास गुरुवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। डीसीएम और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान बभूति पुत्र अलगू चौहान (45 वर्ष) और कंचन पत्नी कमलेश (35 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक व घायल सभी गागापुर, थाना त्रिलोकपुर, जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी बताए जा रहे हैं। ये लोग बलरामपुर से अपने गांव वापस लौट रहे थे। बताया गया कि डीसीएम सिद्धार्थनगर की ओर से बलरामपुर आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। ई-रिक्शा सड़क के एक ओर पलट गई, जबकि डीसीएम दूसरी तरफ कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही गौरा चौराहा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। गौरा चौराहा के थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service