धनबाद में होली के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में रातभर लोग झूमते नजह आए.
सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा कि न्यायाधीशों को अपने फैसले देते समय करियर पर पड़ने वाले प्रभाव की चिंता नहीं करनी चाहिए। भले ही अलोकप्रिय निर्णय पदोन्नति या कार्यकाल विस्तार को प्रभावित करें, फिर भी उन्हें अपने पद की शपथ और न्यायिक धर्म का पालन करना चाहिए। मंगलवार को केरल हाई कोर्ट में जस्टिस टीएस कृष्णमूर्ति अय्यर स्मृति व्याख्यान में उन्होंने ‘परिवर्तनकारी संवैधानिकता’ और ‘मूल संरचना सिद्धांत’ के संदर्भ में न्यायिक समीक्षा के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता को सामूहिक हित के नाम पर कमजोर नहीं किया जाना चाहिए। जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि मूल संरचना सिद्धांत संविधान की न्यूनतम सीमाएं तय करता है, जबकि परिवर्तनकारी संवैधानिकता उसे आगे बढ़ने की दिशा देती है। इन सीमाओं की निगरानी न्यायपालिका द्वारा न्यायिक समीक्षा के जरिए ही संभव है। जस्टिस नागरत्ना के संबोधन की बड़ी बातें... असहमति वाले फैसले भी न्यायिक स्वतंत्रता का हिस्सा उन्होंने कहा कि न्यायाधीशों को अपने सहकर्मियों से अलग राय रखने और उसे स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। अलग या असहमति वाले फैसले न्यायिक बौद्धिक स्वतंत्रता का प्रतीक हैं। न्यायिक राय किसी समझौते का दस्तावेज नहीं, बल्कि संवैधानिक विश्वास की स्पष्ट अभिव्यक्ति होती है। अपने संबोधन में जस्टिस नागरत्ना ने जस्टिस टीएस कृष्णमूर्ति अय्यर को न्याय और समानता के प्रति समर्पित न्यायाधीश बताया। उन्होंने कहा कि उनकी विनम्रता, संवेदनशीलता और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। ................... यह खबर भी पढ़ें... जस्टिस नागरत्ना बोलीं- सरकारी संस्थाएं बेकार केस लड़ रहीं: देश का पैसा और कोर्ट का वक्त बर्बाद हो रहा, इससे बेहतर मध्यस्थता का रास्ता अपनाएं जस्टिस बीवी नागरत्ना ने सरकारी संस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि वे ऐसे मुकदमे लड़ रही हैं, जिनमें जीत की कोई संभावना नहीं होती। इससे देश के संसाधनों की बर्बादी हो रही है और अदालतों का कीमती समय भी खराब हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट की जज 27-28 सितंबर को भुवनेश्वर में हुए राष्ट्रीय मध्यस्थता सम्मेलन 2025 में शामिल हुई थी। पूरी खबर पढ़ें...
Holi 2026: होली का त्योहार आ गया है. इसका असली मजा तभी है, जब दोस्तों और अपने लोगों के साथ इसे मनाया जाए. अगर आपका कोई दोस्त या फैमिली मेंबर आपसे दूर है तो भी आप WhatsApp के जरिए इस त्योहार का मजा ले सकते हैं. दरसअसल, इस मैसेजिंग ऐप पर कई ऐसे फीचर्स हैं, जिनकी मदद से दोस्तों से कनेक्ट किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि WhatsApp के कौन-से फीचर्स इस काम में आपकी मदद कर सकते हैं. वीडियो कॉलवीडियो कॉल WhatsApp के पुराने और सबसे बड़े फीचर्स में से एक है. अगर आपके दोस्त या फैमिली मेंबर्स आपसे दूर रहते हैं तो वीडियो कॉल के जरिए उनके साथ कनेक्ट किया जा सकता है. आप यह भी देख सकते हैं कि वो कैसे होली मना रहे हैं या आप उन्हें दिखा सकते हैं कि आप कैसे होली सेलिब्रेट कर रहे हैं.प्लानिंग के लिए ग्रुप वॉइस चैटअपने ग्रुप में बार-बार मैसेज करने की बजाय आप कॉर्डिनेशन के लिए वॉइस चैट भी स्टार्ट कर सकते हैं. यह ग्रुप कॉल से अलग होती है. वॉइस चैट में ग्रुप के बाकी लोग भी ज्वॉइन हो सकते हैं और आप एक साथ मिलकर इस त्योहार की प्लानिंग कर पाएंगे.म्यूजिक वाले स्टेटसहोली और गानों का पुराना संबंध हैं. WhatsApp अब यूजर को अपने स्टेटस अपडेट के साथ म्यूजिक एड करने का भी ऑप्शन देती है. इसका फायदा उठाकर आप होली के वीडियो को म्यूजिक के साथ शेयर कर और भी मजेदार बना सकते हैं.शेड्यूल्ड कॉल्सअगर आप अलग-अलग शहरों में रहने वाले दोस्तों और फैमिली के साथ एक साथ वर्चुअल होली मनाना चाहते हैं तो इसके लिए पहले से ही कॉल शेड्यूल कर सकते हैं. इससे सब लोगों को कॉल ज्वॉइन करने का समय मिल जाएगा. कॉल टैब में जाकर कॉल शेड्यूल कर पार्टिसिपेंट को इन्वाइट किया जा सकता है.
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service