पेपर लीक के विरोध में पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन मार्च निकाल रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी दागे जेपी गाेलंबर पर हुई पुलिस से झड़प, डाकबंगला चौराहे पर डटे पटना (एजेंसी)। पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को पटना में छात्रों ने राजभवन मार्च निकाला। मार्च के दौरान गांधी मैदान के पास जेपी गोलंबर पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई। राजभवन की ओर बढ़ रहे छात्रों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने पहले समझाने का प्रयास किया और फिर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। हालात बिगड़ने पर हल्का लाठीचार्ज भी किया गया। इसी क्रम में गांधी मैदान थानेदार का सिर फट गया। इससे गांधी मैदान के आसपास अफरातफरी मची रही। काफी देर तक भागदौड़ की स्थिति रही। आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं राजभवन मार्च के लिए निकले थे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर जुलूस को रोक दिया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक लौटने की अपील की, लेकिन कुछ छात्र आगे बढ़ने पर अड़ गए। इसी दौरान धक्का-मुक्की हुई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कुछ देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। दिल्ली आंदोलन के समर्थन में उतरे छात्र प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने कहा कि यह मार्च दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में निकाला गया। उनका आरोप था कि शांतिपूर्ण आंदोलनों पर पुलिस कार्रवाई की जा रही है, जिसके विरोध में पटना में भी प्रदर्शन आयोजित किया गया।
HPU News: 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा एरियर, विश्वविद्यालय को मिले तीन रक्षा शोध प्रोजेक्ट
वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें एकदिवसीय मैच में 15 गेंदों शेष रहते 2 विकेट से जीत हासिल की। शिमरॉन हेटमायर और शरफेन रदरफोर्ड की शानदार पारियों ने टीम को इस जीत की ओर अग्रसर किया। जानें इस रोमांचक मैच की पूरी कहानी और सीरीज के परिणाम के बारे में।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service