Tranding

सेना के सहारे परीक्षा: 22 लाख सपनों के बीच व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल | संपादकीय

एक तरह से यह स्वीकार कर लिया गया है कि सरकार का मौजूदा तंत्र इस परीक्षा का स्वच्छ तरीके से संचालन कर पाने में सक्षम नहीं है और इसीलिए सेना के सहारे नीट-यूजी परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने की कोशिश की जाएगी।

आज का मीन राशिफल 18 अप्रैल 2026: पदोन्नति की संभावना, कैसी रहेगी लव लाइफ?

Aaj Ka Meen Rashi Rashifal 18 April 2026 शनिवार: आज मीन राशि के जातक आत्म-चिंतन और व्यावहारिक निर्णयों के बीच संतुलन साधेंगे। अंतरात्मा की सुनें, नए अवसरों को धैर्य से पहचानें और विवादों से बचें। परिवार के साथ शाम शांति लाएगी।

माड़ मैत्री अभियान के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल राउंड की शुरुआत

माड़ मैत्री अभियान के तहत आयोजित वालीबाल टूर्नामेंट का फाइनल राउंड गुरुवार को हुआ। टूर्नामेंट के प्रारंभिक राउंड जिले के सभी 14 थाने एवं 8 कैंप स्तरों पर 18 से 25 मई तक आयोजित किए गए थे। प्रतियोगिता में जिलेभर से 120 से अधिक टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सर्वश्रेष्ठ 32 टीमें अब मुख्यालय स्तर पर आयोजित फाइनल राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। विशेष रूप से अबूझमाड़ के अंदरूनी ग्रामों जैसे नेलांगुर, उसेबेड़ा, जपगुंडा, गुदाड़ी, रेंगाबेड़ा एवं कोंगे सहित दूरस्थ क्षेत्रों की टीमों द्वारा प्रारंभिक राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड तक पहुंचना आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इन अंदरूनी ग्रामों की टीमों का प्रारंभिक राउंड जीतकर मुख्यालय स्तर तक पहुंचना यह दर्शाता है कि अब ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी खेल के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जुड़ते हुए अपनी प्रतिभा एवं क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे युवाओं में सकारात्मक परिवर्तन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का विकास हो रहा है। नारायणपुर पुलिस द्वारा युवाओं को खेल, अनुशासन एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से लगातार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल से युवाओं में सकारात्मक सोच, भाईचारा एवं खेल भावना को बढ़ावा मिल रहा है। माड़ मैत्री अभियान के माध्यम से नारायणपुर पुलिस द्वारा खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों के जरिए युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ते हुए विग्रह से विश्वास की भावना को सशक्त किया जा रहा है। यह आयोजन युवाओं में विश्वास, भाईचारा एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का एक सार्थक प्रयास है। गुरुवार को माड़ मैत्री वालीबाल टूर्नामेंट फाइनल राउंड में कुल दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच नारायणपुर एवं करलखा के मध्य खेला गया, जिसमें नारायणपुर की टीम ने तीन सेटों में से लगातार दो सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला बासिंग एवं बड़े जम्हरी के बीच खेला गया, जिसमें बासिंग की टीम ने तीन सेटों में से दो सेट जीतकर शानदार विजय प्राप्त की। माड़ मैत्री अभियान के तहत आयोजित माड़ मैत्री वालीबाल टूर्नामेंट के फाइनल राउंड का आयोजन 1 जून तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का भव्य फाइनल मुकाबला 01 जून को शाम 05:00 बजे खेला जाएगा।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Jaipur Patakha Blast live Updates: जयपुर में कॉलोनी के बीचों बीच चल रहे अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी आग , 7 की मौत
RPSC Exam: राजस्थानी शिक्षक भर्ती में 70 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, महज 325 लोग हुए शामिल
कौन हैं कुमुद राणे? जिनके अंतिम संस्कार में छलक पड़े भाईजान के आंसू, विदाई देने पहुंचा पूरा परिवार
डीग में तेज धूल भरी आंधी के बाद आई बरसात:अचानक बदले मौसम से जनजीवन प्रभावित, बिजली आपूर्ति बाधित
गुजरात का मशहूर खस्ता वड़ा अब घर पर बनाएं, चाय के साथ हर बाइट में मिलेगा कुरकुरा स्वाद
देहरादून में बिना लाइसेंस कोई भी व्यक्ति दवा का कारोबार नहीं कर सकता: ताजबर सिंह जग्गी
दपूमरे वाणिज्य विभाग के 7 उत्कृष्ट कर्मचारी सम्मानित
अब किराए पर बुक करें साथी, पति की तरह रखेगा ख्याल, शॉपिंग से लेकर मूवी तक में देगा साथ
धर्मांतरण और मारपीट के आरोपों से बढ़ा विवाद, पुलिस जांच में जुटी

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service