Tranding

आज का मिथुन राशिफल 11 मार्च 2026: गलतफहमी से बचें, सोच-समझकर लें फैसले

Aaj Ka Mithun Rashi Rashifal 11 March 2026 बुधवार: आज मिथुन राशि वालों के लिए संवाद में स्पष्टता और फैसलों में सावधानी महत्वपूर्ण है। गलतफहमी से बचने के लिए शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। मानसिक बेचैनी के बावजूद, बड़े निर्णय सोच-समझकर ही लें।

Bangladesh vs Pakistan, 1st ODI 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहले वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए यह वनडे सीरीज काफी अहम मानी जा रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. पाकिस्तान की टीम सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ पाई थी. वहीं बांग्लादेश की टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाई थी. सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत का दौरा करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया.

Bluetooth ऑन रखते हैं? आपका फोन कभी भी हो सकता है हैक! जानिए ये बड़े सिक्योरिटी खतरे

Bluetooth Risk: आज के समय में ब्लूटूथ तकनीक हमारे कई डिजिटल डिवाइसों को बिना तार के जोड़ने का आसान तरीका बन चुकी है. स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, वायरलेस ईयरबड्स और कई IoT डिवाइस इसी तकनीक के जरिए आपस में कनेक्ट होते हैं. इसकी वजह से फाइल शेयरिंग, ऑडियो कनेक्शन और डिवाइस कंट्रोल करना काफी सुविधाजनक हो गया है.हालांकि इस सुविधा के साथ कुछ सुरक्षा खतरे भी जुड़े हुए हैं. अगर ब्लूटूथ का इस्तेमाल सावधानी से न किया जाए तो हैकर्स इसका फायदा उठाकर आपके डिवाइस और निजी जानकारी तक पहुंच सकते हैं. इसलिए ब्लूटूथ से जुड़े संभावित जोखिमों के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है.Bluejackingब्लूजैकिंग में कोई अनजान व्यक्ति आपके ब्लूटूथ चालू डिवाइस पर बिना अनुमति के मैसेज या फाइल भेज सकता है. कई बार यह सिर्फ मजाक के लिए किया जाता है लेकिन इससे आपकी गोपनीयता प्रभावित हो सकती है और अनचाहे कंटेंट आपके फोन तक पहुंच सकता है.BlueSnarfingयह एक गंभीर साइबर हमला माना जाता है. इसमें हमलावर ब्लूटूथ की कमजोरियों का फायदा उठाकर आपके डिवाइस से संपर्क सूची, मैसेज, फोटो या अन्य फाइलें चुपचाप निकाल सकता है. कई बार यूज़र को इस बात का पता भी नहीं चलता कि उसका डेटा चोरी हो चुका है.Bluebuggingब्लूबगिंग हमले में हैकर आपके डिवाइस पर लगभग पूरा कंट्रोल हासिल कर सकता है. इससे वह आपकी जानकारी के बिना कॉल कर सकता है मैसेज भेज सकता है या डिवाइस में मौजूद डेटा तक पहुंच बना सकता है. यह हमला यूज़र की सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है.डिनायल ऑफ सर्विस (DoS) हमलाब्लूटूथ डिवाइस पर DoS अटैक भी किया जा सकता है. इसमें हमलावर बहुत ज्यादा कनेक्शन रिक्वेस्ट या खराब डेटा भेजकर डिवाइस को ओवरलोड कर देता है. इसके कारण डिवाइस ठीक से काम करना बंद कर सकता है या सिस्टम क्रैश भी हो सकता है.Eavesdroppingहालांकि ब्लूटूथ की रेंज सीमित होती है लेकिन खास उपकरणों की मदद से कोई व्यक्ति दूर से भी ब्लूटूथ कम्युनिकेशन को सुन सकता है. इससे पासवर्ड, निजी बातचीत या वित्तीय जानकारी जैसी संवेदनशील चीजें लीक होने का खतरा बढ़ जाता है.मैन-इन-द-मिडल (MITM) हमलाइस तरह के हमले में हैकर दो ब्लूटूथ डिवाइस के बीच हो रहे डेटा ट्रांसफर को बीच में ही पकड़ लेता है. वह इस जानकारी को पढ़ भी सकता है और जरूरत पड़ने पर उसमें बदलाव भी कर सकता है जिससे संचार की सुरक्षा और गोपनीयता दोनों खतरे में पड़ जाती हैं.BlueBorneब्लूबोर्न एक गंभीर सुरक्षा खामी है जिसने दुनिया भर के अरबों ब्लूटूथ डिवाइस को प्रभावित किया था. इस कमजोरी का फायदा उठाकर हैकर्स बिना किसी यूज़र इंटरैक्शन के डिवाइस में घुसपैठ कर सकते हैं, मैलवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं और सिस्टम पर नियंत्रण हासिल कर सकते हैं.कमजोर एन्क्रिप्शनकुछ ब्लूटूथ डिवाइस में सुरक्षा के लिए कमजोर एन्क्रिप्शन या डिफॉल्ट पिन का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे मामलों में हैकर्स ब्रूट-फोर्स तकनीक का इस्तेमाल करके सुरक्षा को आसानी से तोड़ सकते हैं और डिवाइस तक पहुंच बना सकते हैं.ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE) से जुड़े खतरेआजकल कई स्मार्ट गैजेट्स और फिटनेस ट्रैकर्स में Bluetooth Low Energy यानी BLE तकनीक का इस्तेमाल होता है. लेकिन इसके कुछ कमजोर इम्प्लीमेंटेशन के कारण हमलावर डिवाइस तक अनधिकृत पहुंच बनाने या डेटा में बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं.अपडेट न करने से बढ़ता खतराकिसी भी तकनीक की तरह ब्लूटूथ सिस्टम में भी समय-समय पर नई कमजोरियां सामने आती रहती हैं. अगर यूजर अपने डिवाइस में आने वाले सिक्योरिटी अपडेट या पैच इंस्टॉल नहीं करते तो पुराने बग्स का फायदा उठाकर साइबर अपराधी हमला कर सकते हैं.सुरक्षित रहने के लिए क्या करेंब्लूटूथ का इस्तेमाल करते समय जरूरत न होने पर इसे बंद रखना, अनजान डिवाइस से कनेक्ट न होना और समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट करना जैसे छोटे कदम आपकी सुरक्षा को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं. थोड़ी सी सतर्कता आपके डिवाइस और निजी डेटा को बड़े खतरे से बचा सकती है.यह भी पढ़ें:Instagram पर रहना है पूरी तरह प्राइवेट? ये आसान ट्रिक छिपा देगी आपकी Online Activity

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
हेल्दी नाश्ते का बेहतरीन विकल्प! 15 मिनट में बनाएं चटपटा पपीता भक्खा, बेहद आसान है रेसिपी
Kidney Transplant: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए क्यों करना पड़ता है सालों इंतजार? कितना आता है खर्च,
Aligarh News: तलेसरा प्रधान ने पंचायत को दिलाया राष्ट्रीय सम्मान
Viral Video: साइकिल स्टंट बना जानलेवा! महिला के साथ हुआ चौंकाने वाला हादसा; रूह कंपा देगा ये वीडियो
AIMIM प्रवक्ता ने संभल CO के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, उनका काम मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करना
बासित अली ने पाक के हेड कोच की रणनीति पर उठाए सवाल!
अब आपकी रसोई रहेगी धुएं से मुक्त, बंपर छूट पर खरीदें टॉप ब्रांड चिमनी, आज है आखिरी मौका
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित निकला जहाज, MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शिप के बारे में क्या बताया?
जयपुर में घरेलू एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश, 24 घंटे का कंट्रोल रूम स्थापित

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service