Tranding

इसरो से पलायन और मंत्रीजी का नजरिया

भारत की सबसे प्रतिष्ठित और वास्तविक अर्थों में भारत का सम्मान बढ़ाने वाली एजेंसी का नाम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो है।

पिता बोला- शराब छोड़ दो, बेटे ने पीटकर मार डाला:फिरोजाबाद में बेसबॉल के बल्ले से सिर पर किए कई वार, तड़पते हुए देखता रहा

फिरोजाबाद में रविवार दोपहर घरेलू विवाद के बीच बेटे ने 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता पर बेसबॉल के बल्ले से लगातार वार किए। बुरी तरह घायल बुजुर्ग पिता जमीन पर गिर पड़े, दर्द से तड़पते रहे, लेकिन उन्हें बचाने वाला कोई नहीं था। कुछ ही देर में उनकी सांसें थम गईं। वारदात के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया। स्थानीय लोगों द्वारा 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। देखिए तस्वीरें... शराब छोड़ने को लेकर हुआ विवाद सिरसागंज के अहीर टोला निवासी राकेश बाबू शर्मा (70) रविवार सुबह करीब 11:30 बजे घर पर मौजूद थे। इसी दौरान जब पिता ने कहा की शराब छोड़ दो तो उनका अपने बेटे उपेंद्र शर्मा से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। गुस्से में आए उपेंद्र शर्मा (30) ने घर में रखा बेसबॉल का बल्ला उठाया और पिता के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से राकेश बाबू शर्मा लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शराब की लत को लेकर घर में रहता था तनाव परिजनों के अनुसार, आरोपी उपेंद्र शर्मा लंबे समय से शराब पीने का आदी था। उसकी इस आदत को लेकर परिवार के लोग अक्सर उसे समझाते थे, लेकिन वह अपनी आदत नहीं छोड़ रहा था। इसी वजह से घर में आए दिन कहासुनी और विवाद की स्थिति बनी रहती थी। रविवार दोपहर भी इसी बात को लेकर पिता राकेश बाबू शर्मा और उपेंद्र के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उपेंद्र ने बेसबॉल के बल्ले से पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि शराब की लत ही परिवार में लगातार तनाव और विवाद की प्रमुख वजह बनी हुई थी। दिल्ली में नौकरी करता था, कुछ समय पहले लौटा था घर परिजनों के अनुसार, करीब 30 वर्षीय उपेंद्र शर्मा दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी और इसके बाद वह सिरसागंज स्थित अपने पैतृक घर लौट आया था। घर वापस आने के बाद वह परिवार के साथ ही रह रहा था। परिजनों का कहना है कि इसी दौरान उसकी शराब पीने की आदत बढ़ गई थी, जिससे घर में अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती थी। घटना के समय उसकी पत्नी वंदना शर्मा भी घर पर मौजूद थी और पूरे घटनाक्रम की प्रत्यक्षदर्शी बताई जा रही है। दो बार पड़ चुका था दिल का दौरा मृतक राकेश बाबू शर्मा पहले से ही बीमार चल रहे थे। परिजनों के मुताबिक उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ चुका था और उनका इलाज दिल्ली तथा फिरोजाबाद के अस्पतालों से चल रहा था। परिवार में उनके दो बेटे उपेंद्र शर्मा और लाल जी शर्मा हैं। घर में लाल जी शर्मा, उनकी पत्नी वर्षा, उपेंद्र शर्मा और उसकी पत्नी वंदना शर्मा रहते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की सूचना मिलते ही सिरसागंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हमले में प्रयुक्त खून से सना बेसबॉल का बल्ला बरामद कर कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। भाई ने बताई पूरी घटना मृतक के दूसरे बेटे लाल जी शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर उनके भाई उपेंद्र शर्मा और पिता राकेश बाबू शर्मा के बीच शराब छोड़ने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। शुरुआत में परिवार के लोगों ने दोनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद लगातार बढ़ता गया और मारपीट की नौबत आ गई। इसी दौरान उपेंद्र ने घर में रखा बेसबॉल का बल्ला उठाकर पिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लाल जी शर्मा ने बताया कि घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा है और किसी को भी इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं थी। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया- आरोपी उपेंद्र शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Instagram और Facebook अचानक हुए डाउन, सोशल मीडिया यूजर्स परेशान

भारत समेत कई देशों में हजारों यूजर्स को हुई परेशानी

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Nicolet Bankshares की कमाई पर नजर, इंटीग्रेशन की परीक्षा सामने
भैंस बेचकर लौट रहे किसान की जेब काटकर उड़ाए एक लाख रुपये, टेंपो से उतरकर बाइक पर फरार हुए बदमाश
डॉ. मोनिका सिंह बनीं उच्च शिक्षा की कार्यवाहक निदेशक:कार्यभार संभालते ही पुराने मामले खुले, फर्जी वेतन निर्धारण का आरोप
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
सोनम वांगचुक का आइस स्तूप क्या है? बर्फ के इस अनोखे पहाड़ ने लद्दाख के किसानों की कैसे बदली किस्मत
बाबा ने शुरू किया कारोबार, पोते ने संभाली विरासत... गोरखपुर में 70 साल बाद भी कायम है प्राणनाथ के अचार का जादू
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए पपीता?
सीकर में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:39 साल बाद 23 जुलाई को वर्धमान सागर महाराज का मंगल प्रवेश
प्रतापगढ़ में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस सिखाया:साइबर सुरक्षा की जानकारी दी, महिला सुरक्षा संकल्प अभियान चलाया

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service