विजयवाड़ा: श्री साई भास्कर हॉस्पिटल्स ने MAKO स्मार्ट रोबोटिक्स सिस्टम का उपयोग करके विजयवाड़ा का पहला रोबोटिक टोटल हिप रिप्लेसमेंट (THR) सफलतापूर्वक करके उन्नत स्वास्थ्य सेवा में एक मील का पत्थर...
कानपुर के फूलबाग में अत्याधुनिक क्रिकेट बॉक्स का शनिवार शाम 7 बजे लोकार्पण किया गया। इसका उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एवं आईपीएल खिलाड़ी अंकित सिंह ने किया। एमएलसी सलिल विश्नोई की निधि से इसे बनवाया गया है। इसके पहले इसी मैदान में एक क्रिकेट बाक्स पहले से बना हुआ है। इस दौरान क्रिकेट बॉक्स को शहर के खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों को समर्पित किया गया। इस दौरान किक्रेट बाक्स के उद्घाटन के बाद एक 15-15 ओवर का मैच भी खेला गया। मैच शनिवार रात 9.30 बजे तक खेला जाता रहा। मैच से पहले IPL खिलाड़ी अंकित सिंह ने भी बैटिंग की लोगो ने उनके साथ तस्वीरें लीं। एमएलसी सलिल विश्नोई ने भी बल्ला थामा और आईपीएल खिलाड़ी अकिंत की बॉल पर शॉट लगा दिया। कार्यक्रम में विधायक सलिल विश्नोई ने कहा कि खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को बेहतर अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक क्रिकेट बॉक्स बनने से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। सलिल ने कहा कि इसी फूलबाग मैदान में लोग क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन अब यहां पार्क बन गया है। इसलिए मैदान में क्रिकेट बाक्स बनवाया गया है कि कानपुर में क्रिकेट खेल खेलने वालों की प्रतिभाएं निखर कर आएं जो पूरे देश- विदेश में नाम रौशन करें। इस दौरान पार्षद अमित गुप्ता, आदर्श गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, विकास साहू, जीतू बाजपेयी, चन्द्रकान्त द्विवेदी, दीपक शुक्ला, वैभव खण्डेलवाल, एन.डी. तिवारी, शैलेन्द्र शर्मा, लाला जैन, सन्तोष राठौर, रोहित जायसवाल और नीरज ओमर सहित खेलप्रेमी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोलकाता| देश की सबसे पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना का पहला चरण पश्चिम बंगाल राज्य में कुछ महीनों के विलंब के बाद आखिरकार शनिवार को आधिकारिक रूप से शुरू हो गया...
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service