रेवदर क्षेत्र में करोटी पुल के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो कारों की आपस में टक्कर के बाद एक कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही बाइक से जा टकराई। इस हादसे में असावा निवासी चौपाराम पुत्र मनाराम माली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र भंवरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, चौपाराम माली अपने पुत्र भंवरलाल के साथ बाइक पर असावा से करोटी की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चौपाराम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल भंवरलाल को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। एसडीओ ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल घटना के समय मौके से गुजर रहे उपखंड अधिकारी राजन लोहिया ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और घायलों की मदद की। उन्होंने बिना देरी किए अपनी निजी गाड़ी से दोनों को रेवदर अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर उपचार मिल सका। परिजनों की रिपोर्ट का इंतजार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service