जियो हॉटस्टार ने 2026 के त्योहार सीजन के लिए बिग बॉस के छह क्षेत्रीय संस्करणों की घोषणा की है। इस बार पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली भी सलमान खान के साथ शामिल होंगे। यह पहली बार होगा जब सभी छह भाषाई संस्करण एक साथ प्रसारित होंगे। शो की लोकप्रियता के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं, जिसमें 50 करोड़ दर्शकों की संख्या शामिल है। जानें इस नए सफर के बारे में और क्या खास होने वाला है।
Solar Panel Cost: सोलर पैनल लगवाना जल्द ही सस्ता हो सकता है. वैज्ञानिकों ने एक नई तरह की हाई-एफिशिएंसी सोलर सेल तैयार की है. इसमें महंगे और दुर्लभ मेटल माने जाने Indium की जगह tin को यूज किया जा सकता है. इससे सोलर पैनल बनाने की लागत बहुत हद तक कम हो जाएगी. इसका एक और फायदा यह भी है कि इसे बड़े स्तर पर मैन्युफैक्चर किया जा सकता है. साइंस जर्नल में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, यह दुनिया की पहली कमर्शियल साइज की टेंडेम सोलर सेल है, जो बिना इंडियम के भी शानदार परफॉर्मेंस दे सकती है. इसे सोलर टेक्नोलॉजी की दुनिया में सबसे बड़े विकास के तौर पर देखा जा रहा है.
ऐसे कम कीमत में तैयार होंगे सोलर पैनल
नई सोलर सेल में वैज्ञानिकों ने tin oxide का इस्तेमाल किया है. इंडियम के मुकाबले यह एकदम सस्ता है और आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है. इससे भविष्य में आने वाले सोलर पैनल को सस्ता बनाने में मदद मिलेगी और यह सेल ज्यादा एफिशिएंट भी होगी. इसका मतलब है कि फ्यूचर के सोलर पैनल कम कीमत भी मिलेंगे और ये ज्यादा बिजली भी जनरेट करेंगे. टेंडेम सेल्स में दो अलग-अलग लाइट-अब्जॉर्बिंग मैटेरियल लगे होते हैं, जो अलग-अलग स्पेक्ट्रम वाली सनलाइट को कैप्चर कर उससे बिजली पैदा करते हैं.
कैसे काम करेगी नई टेक्नोलॉजी?
नई टेक्नोलॉजी में वैज्ञानिकों ने रिएक्टिव प्लाज्मा डिपॉजिशन नाम की तकनीक का यूज किया है. इसमें सोलर सेल के भीतर टिन ऑक्साइड की एक पतली लेयर को एड किया जाता है. इस तरीके से सोलर पैनल की एफिशिएंसी में भी खूब उछाल देखा गया. कमर्शियल साइज के मिनी-मॉड्यूल ने लैब टेस्ट में 31 प्रतिशत की एफिशिएंसी दिखाई है. वैज्ञानिकों ने यह भी पाया है कि नई तरीके से सोलर सेल ज्यादा ड्यूरेबल भी हैं. गर्मी, नमी और लगभग तीन महीनों तक के आउटडोर ऑपरेशन के बाद इनकी परफॉर्मेंस में गिरावट नहीं आई.
इस चुनौती से निपटने में मिलेगी मदद
अभी तक टेंडेम सोलर सेल्स को बनाने में इंडियम-बेस्ड मैटेरियल का यूज किया जाता था. इंडियम को टचस्क्रीन, फ्लैट-पैनल डिस्प्ले और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस में भी इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, यह रेयर मेटल है और लगातार इसकी डिमांड बढ़ रही है. दूसरी तरफ सोलर पैनल की डिमांड में भी भारी इजाफा हुआ है. ऐसे में इंडियम पर निर्भरता आगे चलकर मुश्किल खड़ी कर सकती थी. अब नई खोज इस चुनौती से पार पाने में मदद कर सकती है.
ये भी पढ़ें-
ChatGPT की बादशाहत को खतरा! Gemini और Claude तेजी से बढ़ रहे आगे
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा में तीखी बहस और भारी हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को हरी झंडी मिल गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड, गुजरात और असम के...
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service