नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की मौजूदा व्यवस्था में व्यापक बदलाव की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए परीक्षाओं के आयोजन, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, अभ्यर्थियों की पहचान, परीक्षा...
लखीसराय में रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से श्रृंगी ऋषि धाम में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना था। इसमें सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी की नीतियों, संगठन विस्तार और युवाओं की भूमिका को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जदयू युवा जिला अध्यक्ष सुमन सौरभ, मुंगेर जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि और लखीसराय जिलाध्यक्ष रामानुज सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई मजबूती और ऊर्जा मिलेगी। 20 साल के विकास कार्यों को युवाओं तक पहुंचाने की अपील मुंगेर जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और कानून-व्यवस्था समेत विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकास की इस गति को आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका अहम है। ‘ललन सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास को मिल रही गति’ सौरभ निधि ने कहा कि केंद्र में मंत्री ललन सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास को गति मिल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं की समस्याओं, सुझावों और विचारों को सुनना और उन्हें संगठन से जोड़ना है। युवाओं को दी जाएगी संगठन में अधिक जिम्मेदारी जदयू नेताओं ने भविष्य में युवाओं को संगठन में अधिक जिम्मेदारियां सौंपकर उनकी नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया। युवा संवाद के जरिए पार्टी से जुड़ने वाले युवाओं को सरकार की उपलब्धियों और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा। गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करने की अपील नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संवाद करने तथा पार्टी की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।
छात्रों को सवाल पूछने पर धमकाया नहीं जा सकता, असहिष्णुता संविधान के खिलाफ: जस्टिस उज्ज्वल भुइयां
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service