विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तापमान चरम पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर नागरिकता और प्रशासनिक हस्तक्षेप को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
अररिया नगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष सतर्कता अभियान चलाया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल चोरियों को रोकना है, बल्कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। अभियान के दौरान पुलिस ने शहर के सड़क किनारे, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में खड़ी संदिग्ध बाइकों की गहन जांच की। जांच में कई ऐसी बाइकें मिलीं, जिनके ताले खराब थे या सुरक्षा के कोई उचित इंतजाम नहीं थे। ऐसी दर्जनों बाइकों को पुलिस ने जब्त कर थाने लाया। जब वाहन मालिक थाने पहुंचे, तो उन्होंने विभिन्न बहाने बताए। पुलिस ने गंभीरता से उनकी बात सुनी और पूछा कि बाइक की चाबी कहां है। सभी ने बताया कि चाबी उनके पास है। पुलिस ने तुरंत सवाल किया कि फिर बाइक थाने कैसे पहुंची। मालिकों ने स्वीकार किया कि उनकी बाइक का लॉक खराब है, जिससे वह किसी भी चाबी से आसानी से खुल जाती है। पुलिस ने डॉक्यूमेंट्स देखने के बाद छोड़ी बाइक पुलिस ने सभी मालिकों को सख्त हिदायत दी कि वे मजबूत सिक्कर और उच्च गुणवत्ता वाले ताले खरीदें। इसके बाद आवश्यक कागजातों की जांच के उपरांत ही बाइकें छोड़ी गईं। साथ ही, पुलिस ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों में वाहन पार्क करने के सही तरीके भी बताए, ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे और चोरी की घटनाएं कम हों। नगर थाना पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर बाइक चोरियां लापरवाही के कारण ही होती हैं। खराब या कमजोर लॉक, असुरक्षित जगहों पर पार्किंग और सतर्कता की कमी बाइक चोर अपराधियों को मौका देती है। वाहनों में मजबूत ताले लगाने का निर्देश पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों में मजबूत ताले लगाएं, सुरक्षित स्थानों पर ही पार्क करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें। यह अभियान अररिया जिले में बाइक चोरी के बढ़ते मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। पुलिस का मानना है कि नागरिकों की जागरूकता और सहयोग से बाइक चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण संभव है।
रमज़ान के पूरे महीने रोज़ा रखने के बाद जब चांद नजर आता है, तो हर तरफ एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है. घरों में सफाई, बाजारों में भीड़...
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service