Tranding

23 जुलाई को लॉन्च होगी नई Brezza Facelift, नए फीचर्स और डिजाइन से बढ़ेगी टक्कर

मारुति सुजुकी 23 जुलाई 2026 को नई ब्रेज़ा फेसलिफ्ट लॉन्च कर सकती है, जिसमें डिजाइन, फीचर्स और इंजन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, CNG विकल्प और नए फीचर्स जैसे बड़ी स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीटें और ADAS शामिल हो सकते हैं.

आपस में जोड़े जाएंगे नया सवेरा के दोनों फेज:साइकिलिंग की होगी अनुमति; आकर्षित होंगे पर्यटक

रामगढ़ताल के किनारे बने नया सवेरा फेज 1 एवं फेज 2 को आपस में मिलाया जाएगा। अब लगभग 3 किलोमीटर लंबाई वाले ताल फ्रंट पर पर्यटक घूमने का लुत्फ उठा सकेंगे। 15 जुलाई तक इसे बीच में लगी बैरिकेडिंग को हटाकर जोड़ने की तैयारी है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) इसके रख-रखाव का भी इंतजाम करेगा। यहां लजीज व्यंजन मिल सकें, इसके लिए फूड ट्रक जैसी सुविधां भी दी जाएंगी। पर्यटक यहां साइकिलिंग कर सकेंगे। हालांकि बाइक या चारपहिया वाहन नहीं ले जा सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नया सवेरा फेज 2 का लोकार्पण किया था। लेकिन लगभग एक साल बीत जाने के बाद भी इसके दोनों भाग को आपस में जोड़ा नहीं गया। अब इसे जोड़ने की तैयारी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास परियोजना के तहत 35.43 करोड़ रुपये की लागत से 1700 मीटर लंबे नया सवेरा फेज-2 का विकास कराया गया है। इसका निर्माण जून 2025 में पूरा हो गया और जुलाई में मुख्यमंत्री ने इसका लोकार्पण भी किया, लेकिन फेज-1 और फेज-2 के बीच बनी अस्थायी दीवार के कारण दोनों हिस्से अलग-अलग संचालित हो रहे थे। अब इस दीवार को हटाकर दोनों फेज को एकीकृत किया जाएगा। मंगलवार शाम जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने नौकायन जेटी से लेकर चिड़ियाघर की ओर विकसित नया सवेरा फेज-2 तक पैदल निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पखवारे भर के भीतर दोनों फेज को जोड़ने का कार्य पूरा कर लिया जाए। साथ ही फेज-2 में वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए दोनों सिरों पर बुलार्ड लगाए जाएंगे, ताकि पूरा क्षेत्र केवल पैदल भ्रमण के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक रहे। दोनों फेज के जुड़ने के बाद पर्यटक नौका विहार के प्रवेश द्वार से चलते हुए रामगढ़ताल की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए सीधे चिड़ियाघर तक पहुंच सकेंगे। वहीं चिड़ियाघर आने वाले पर्यटक भी ताल किनारे बने आकर्षक वाक-वे, बैठने की व्यवस्था, हरियाली और मनोरम दृश्य का आनंद लेते हुए नौकायन क्षेत्र तक पहुंच सकेंगे। इससे रामगढ़ताल, नौकायन और चिड़ियाघर तीनों पर्यटन स्थलों का बेहतर समन्वय स्थापित होगा। जीडीए ने फेज-2 के रखरखाव, साफ-सफाई और संचालन के लिए निजी एजेंसी के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। चयनित एजेंसी को सीमित संख्या में फूड ट्रक संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। इससे पर्यटकों को खान-पान की बेहतर सुविधा मिलेगी और उसी आय से पूरे परिसर की साफ-सफाई, शौचालयों के रखरखाव तथा अन्य व्यवस्थाओं का खर्च भी वहन किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि 2.7 किमी लंबा यह एकीकृत ताल फ्रंट न केवल मार्निंग वाक, साइकिलिंग और फैमिली आउटिंग के लिए बेहतर विकल्प बनेगा, बल्कि शहर में पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगा। स्थानीय दुकानदारों, फूड कारोबारियों और पर्यटन से जुड़े लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। रामगढ़ताल की सुंदरता अब पहले से अधिक विस्तृत रूप में सामने आएगी और यह पूर्वांचल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान को और मजबूत करेगा। जल्द ही मिलाए जाएंगे दोनों फेज GDA उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि जल्द ही दोनों फेज आपस में मिलाए जाएंगे। इसको आपस में मिलाने से पर्यटकों को निर्बाध वाकिंग ट्रैक, बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। निजी एजेंसी के माध्यम से रखरखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। जिससे यह परिसर हमेशा स्वच्छ, आकर्षक और जीवंत बना रहे।

दिल्ली में ईसीआई की फुल बेंच से मिलेगा टीएमसी का बागी गुट, पार्टी के चुनाव चिह्न के लिए पेश करेगा दावा

दिल्ली में ईसीआई की फुल बेंच से मिलेगा टीएमसी का बागी गुट, पार्टी के चुनाव चिह्न के लिए पेश करेगा दावा

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Karnal एमटीपी रिवर्स ट्रैकिंग से रैकेट का खुलासा
Jammu: भारतीय सेना की पहल, युवाओं को बढ़ईगीरी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम
सिंह राशिफल 2 जुलाई 2026:धन के मामले में दिन स्थिर, कैसा रहेगा आपका दिन
सीओ सुकन्या शर्मा ने पीआरवी-8337 का औचक निरीक्षण किया:बागपत में कानून व्यवस्था हेतु पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
AI और टेक्नोलॉजी में करियर का सुनहरा मौका! IIT खड़गपुर में JRF भर्ती, मिलेगा ₹37,000 मासिक वेतन
शाहरुख खान ने अमेरिका में बनाया वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम; 2028 ओलंपिक में होगी बड़ी भूमिका
23 जुलाई को लॉन्च होगी नई Brezza Facelift, नए फीचर्स और डिजाइन से बढ़ेगी टक्कर
आपस में जोड़े जाएंगे नया सवेरा के दोनों फेज:साइकिलिंग की होगी अनुमति; आकर्षित होंगे पर्यटक
दिल्ली में ईसीआई की फुल बेंच से मिलेगा टीएमसी का बागी गुट, पार्टी के चुनाव चिह्न के लिए पेश करेगा दावा

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service