Tranding

BSNL का रिपब्लिक डे ऑफर: नए प्लान में साल भर 2.6GB डेटा रोज, अनलिमिटेड कॉलिंग और कीमत केवल इतनी

बीएसएनएल का ये रिपब्लिक डे ऑफर उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से मुक्ति चाहते हैं और शानदार डेटा-कॉलिंग और मैसेजिंग बेनेफिट चाहते हैं।

Khatu Shyam: रींगस से खाटूश्यामजी तक वाहनों की स्पीड लिमिट तय, 30 KM से ज्यादा तेज चले तो होगी सख्त कार्रवाई

Khatu Shyam Ji: खाटूश्याम जी यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने रींगस से खाटूश्यामजी तक वाहनों की अधिकतम स्पीड लिमिट 30 किलोमीटर प्रति घंटा तय कर दी है. यह फैसला भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं और बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए लिया गया है. यातायात पुलिस ने साफ किया है कि तय सीमा से तेज वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और स्पीड चेकिंग की जाएगी. प्रशासन का उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यात्रियों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करें.

Hyderabad में फर्नीचर की दुकान की इमारत में आग लगने से पांच लोगों की मौत

हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में स्थित फर्नीचर की दुकान की उस चार मंजिला इमारत से एक बुजुर्ग महिला और दो बच्चों सहित पांच लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जहां शनिवार को आग लग गई थी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को इमारत में भीषण आग लग गई थी, जिसके बाद इमारत के बेसमेंट में फंसे पांच लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया।पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “इमारत के बेसमेंट से रविवार को एक बुजुर्ग महिला और दो लड़कों समेत पांच व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं।”उन्होंने बताया कि उनकी मौत दम घुटने से होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी।आग लगने के कारण के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दुकान के मालिक के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है।तेलंगाना अग्निशमन, आपदा मोचन, आपातकालीन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग महानिदेशक विक्रम सिंह मान ने रविवार को मीडिया को बताया कि इमारत के दो बेसमेंट में फर्नीचर, कच्चा माल, रसायन, प्लास्टिक, गद्दे और फोम जैसे सामान रखे गए थे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, बेसमेंट में एक कमरे में एक सुरक्षा गार्ड और उसके परिवार को रहने की जगह दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि बेसमेंट केवल पार्किंग के लिए बने थे।शनिवार दोपहर आग लगने के बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और हैदराबाद आपदा मोचन एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी (एचवाईडीआरएए) सहित कई एजेंसियों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया।अधिकारियों ने बताया कि हालांकि आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन इमारत से उठ रहे घने धुएं के कारण अभियान में कठिनाई आ रही थी।अधिकारियों ने पहले बताया था कि बेसमेंट में जाने के लिए बने रैंप पर भी सामान रखा हुआ था, जिससे बचाव कर्मियों के लिए वहां पहुंचना मुश्किल हो गया।उन्होंने बताया कि इमारत में फंसे व्यक्तियों में एक सुरक्षा गार्ड के परिवार के सदस्य और अन्य कर्मचारी शामिल थे।परिवहन और हैदराबाद जिले के प्रभारी मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने घटना पर दुख जताते हुए रविवार को कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को मदद उपलब्ध कराएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दुकान मालिक के खिलाफ अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन ‘‘नहीं करने’’ को लेकर आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
टेनेट ने जर्मन राज्य को अपने जर्मन व्यवसाय में 25.1% हिस्सेदारी बेची
गोपेश्वर में बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की दर्दनाक मौत
पाली के युवाओं को मिलेगा प्रधानमंत्री से मिलने का मौका:माय भारत पोर्टल पर ‘बजट क्वेस्ट–2026’ प्रश्नोत्तरी शुरू, सवालों के देंगे होंगे आंसर
PPC 2026: एग्जाम वॉरियर्स का इंतजार खत्म, PM मोदी के साथ 6 फरवरी को होगी परीक्षा पे चर्चा, जानिए कैसे और कहां?
न हड्डियों की बीमारी, न विटामिन की कमी, फिर भी क्यों रहता है मसल पेन? डॉक्टर ने बताया
राजस्थान के पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन
Rohtak News: आशा कार्यकर्ता यूनियन की मांगों पर सहमति बनी
Udhampur News: भाजपा नेताओं ने बजट को सराराकांग्रेस, पीडीपी ने बताया लाॅलीपाॅप
ट्रंप का यूटर्न: टैरिफ घटाकर 25 से 18% किया, PM मोदी से बातचीत के बाद फैसला

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service