NHSRCL Technician Vacancy : नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 7 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक होंगे।
मुरादाबाद में अनुसूचित जाति की महिला का धोखे से बुलाकर जबरन धर्म परिवर्तन, निकाह का दबाव और बंधक बनाकर उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर मझोला पुलिस ने मुख्य आरोपी सुल्तान सलाउद्दीन और उसकी पत्नी मेहनाज बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेजा. घटना 6 फरवरी 2026 की है, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में है.
बरेली में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को दो नमकीन निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। एक फैक्ट्री में मई 2026 में एक्सपायर हो चुका पामोलीन ऑयल मिलने पर अधिकारियों ने कार्रवाई की। जांच के दौरान 89 टीन में रखा 1335 किलो एक्सपायर पामोलीन ऑयल सीज कर दिया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.96 लाख रुपए बताई गई है, जबकि नमकीन का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है। कारोबारी ने दावा किया कि एक्सपायर ऑयल उसे दो घंटे पहले ही सप्लाई हुआ था, लेकिन विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कोर्ट में वाद दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है। आयुक्त और DM के निर्देश पर हुई कार्रवाई यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त और DM के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) राहुल सिंह के नेतृत्व में की गई। विभागीय टीम ने शहर की दो नमकीन निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान साफ-सफाई, कच्चे माल की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की भी पड़ताल की गई। आलम फूड प्रोडक्ट निर्माण इकाई की जांच के दौरान टीम को मौके पर नमकीन बनाने के लिए रखा रिफाइंड पामोलीन ऑयल मिला। जब तेल के टीन पर एक्सपायरी डेट देखी गई तो पता चला कि वह मई 2026 में ही एक्सपायर हो चुका है। इसके बाद अधिकारियों ने पूरे स्टॉक की जांच शुरू कर दी। कारोबारी बोला- दो घंटे पहले ही आया था माल कारोबारी ने अधिकारियों को बताया कि यह पामोलीन ऑयल उसे करीब दो घंटे पहले ही एक थोक विक्रेता ने सप्लाई किया था। उसने खरीद का बिल भी टीम को दिखाया। हालांकि, एक्सपायर खाद्य तेल मिलने के बाद विभाग ने इस दलील को जांच का विषय मानते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मिलावट की आशंका को देखते हुए टीम ने मौके पर तैयार नमकीन का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। अब लैब रिपोर्ट आने के बाद तय होगा कि उत्पाद खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता है या नहीं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मिले 89 टीन में कुल 1335 किलो पामोलीन ऑयल को एक्सपायर होने के कारण मौके पर ही सीज कर दिया गया। विभाग के अनुसार इस तेल की कीमत करीब 1,96,245 रुपए है। अधिकारियों ने बताया कि एक्सपायर खाद्य तेल मिलने के मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। दोनों इकाइयों को दिया सुधार नोटिस निरीक्षण के बाद दोनों नमकीन निर्माण इकाइयों को खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने साफ किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील सचान, इन्द्रजीत सिंह और तेज बहादुर सिंह मौजूद रहे।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service