Tranding

Nothing Phone 4b vs Motorola Edge 70 Pro vs Realme GT 7T: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Nothing Phone 4b vs Motorola Edge 70 Pro vs Realme GT 7T: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

MP के मां बगलामुखी मंदिर में दान पर अनियमितताओं के आरोप, उमंग सिंघार बोले “हर रुपये और आभूषण का हिसाब सार्वजनिक हो”

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं के दान और सोना-चांदी के आभूषणों के प्रबंधन को लेकर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगने लगे हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उमंग सिंघार ने मंदिरों में दान व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे और महाकाल से जुड़े विवादों के बाद अब मां बगलामुखी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े दान पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में नकद चढ़ावे और सोना-चांदी के आभूषणों में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप इतने गंभीर हैं कि जिला प्रशासन को जांच समिति गठित करनी पड़ी। उन्होंने मांग की है कि मां बगलामुखी के भक्तों की आस्था से जुड़े प्रत्येक रुपये और प्रत्येक आभूषण का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए। क्या है मामला आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में स्थित मां बगलामुखी मंदिर मध्यप्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और तांत्रिक साधना स्थलों में गिना जाता है। यहां सालभर देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन, पूजा और विशेष अनुष्ठानों के लिए पहुंचते हैं। मंदिर का प्रबंधन शासकीय व्यवस्था के तहत संचालित होता है और श्रद्धालुओं से प्राप्त दान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा कराया जाता है। हाल के दिनों में मंदिर के रजत सौंदर्यीकरण अभियान के दौरान श्रद्धालुओं से प्राप्त नकद दान, स्वर्ण और रजत आभूषणों के संग्रह और उनके उपयोग को लेकर शिकायतें सामने आईं। शिकायतों में आरोप लगाया गया कि अधिकृत मंदिर प्रबंधन के अलावा एक गैर-शासकीय समिति के माध्यम से भी दान एकत्र किया गया और उसके वित्तीय प्रबंधन में अनियमितताएं हुईं। इन शिकायतों के बाद आगर मालवा कलेक्टर प्रीति यादव ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति को सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा इस मामले पर उमंग सिंघार ने कहा है कि नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं के दान और आभूषणों से जुड़ी अनियमितताओं के आरोप बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर वित्तीय गड़बड़ी की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस नेता ने मांग की है कि भक्तों की आस्था से जुड़े प्रत्येक रुपये और प्रत्येक आभूषण का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए, ताकि दान व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रहे। राम मंदिर के चढ़ावे पर डकैती, महाकाल के घर में जमीनों पर कब्जे के बाद अब माँ बगलामुखी मंदिर में भी भक्तों को ठगने के आरोप! माँ बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा में श्रद्धालुओं के नकद चढ़ावे और सोना-चांदी के आभूषणों में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप इतने गंभीर हैं कि स्वयं जिला प्रशासन... pic.twitter.com/poPPpZy0ny — Umang Singhar (@UmangSinghar) July 8, 2026

वन महोत्सव सप्ताह के अंतिम दिन नवनिर्मित जिला पंचायत भवन बहजोई में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो बहजोई : वन महोत्सव सप्ताह के अंतिम दिन नवनिर्मित जिला पंचायत भवन बहजोई में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता विभाग उत्तर प्रदेश जे०पी०एस० राठौर जी जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव जी राजनैतिक पदाधिकारी एवं अन्य जिला पंचायत सदस्यों ने वृक्षारोपण किया इस मौके पर अशोक बरगद पीपल ...

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
NCHAC नियुक्ति: 13वीं काउंसिल के कार्यकारी सदस्य बने एमएसी नोजित केम्पराय
निवेश-सुधारों को गति देने कई प्रस्ताव मंजूर:देश में पहली बार छत्तीसगढ़ लाएगा ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक
आंध्र में तंबाकू खरीद को लेकर सख्त हुए सीएम नायडू, कंपनियों को दिए तुरंत खरीद के निर्देश
आज का मीन राशिफल 9 जुलाई 2026: कार्यक्षेत्र में रहें सावधान, सेहत का भी रखें ख्याल
How To Watch Sri Lanka U19 vs India U19 3rd Unofficial ODI Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ
Gurugram News: नए सॉफ्टवेयर से अटके म्यूटेशन, मिला आश्वासन
‘समझौता खत्म, हर वार का मिलेगा 20 गुना जवाब’, ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले
Gemstone Astrology: पन्ना और मूंगा को साथ पहनना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें रत्नशास्त्र की मान्यता और नुकसान
Live from Melbourne: पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में लिया हिस्सा, व्यापारिक सहयोग पर जोर

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service