कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक बंद मकान से बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग पिछले करीब 10 वर्षों से घर में अकेले रह रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटियां हैदराबाद में रहती हैं। पांच दिनों से संपर्क न होने पर पत्नी ने पड़ोसी को फोन किया। जब पड़ोसी घर पहुंचे तो अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे में बेड पर बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। घटना आवास विकास सत्यम विहार कॉलोनी की है। यहां रहने वाले आर.एन. घोषाल घर में अकेले रहते थे। पड़ोसी सुधीर सिंह ने बताया कि 25 तारीख की सुबह उन्हें घर के बाहर झाड़ू लगाते देखा गया था। इसके बाद से वे किसी को दिखाई नहीं दिए। मुख्य गेट अंदर से बंद था सोमवार रात करीब 8 बजे आर.एन. घोषाल की पत्नी अनीता घोषाल का फोन आया। उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों से पति से बात नहीं हो पा रही है और उनका मोबाइल भी बंद जा रहा है। इस पर पड़ोसी उनके घर पहुंचे। मुख्य गेट अंदर से बंद था और मकान से दुर्गंध आ रही थी। आशंका होने पर उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर देखा तो आर.एन. घोषाल का शव बेड पर पड़ा मिला। इसके बाद फॉरेंसिक टीम और एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। पत्नी और बेटियां हैदराबाद में रहती हैं जानकारी के अनुसार, आर.एन. घोषाल की पत्नी अनीता घोषाल निजी शिक्षिका हैं। उनकी बड़ी बेटी अर्पिता की करीब सात वर्ष पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद वह भी हैदराबाद चली गईं। छोटी बेटी अनुश्री भी हैदराबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। परिवार के सभी सदस्य हैदराबाद में रहते हैं, जबकि आर.एन. घोषाल कानपुर स्थित अपने घर में अकेले रह रहे थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगी मौत की वजह साफ एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
रायपुर: नगर पालिक निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत वार्ड क्र. 35 एवं 36 को 02 करोड़ 95 लाख रूपये के लागत वाले 07 नये विकास कार्याे की सौगात प्राप्त हुई है, प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता ...
गुजरात के ऊना में कुएं में गिरा बब्बर शेर, हाई-वोल्टेज रेस्क्यू वीडियो वायरल
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service