Hindware vs Google trademark case: दिल्ली उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने हिंदवेयर ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में गूगल इंडिया को अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए अगली अंतिम सुनवाई 24 जुलाई तय की है
अगर आप भी फिल्मों और वेब सीरीज के शौकीन हैं, तो आपके लिए एक बेहद शानदार खबर है। दुनिया का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक पुराना और सबसे पसंदीदा ऑफर वापस लेकर आ रहा है। हाल ही में दुनियाभर के कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है कि नया नेटफ्लिक्स अकाउंट बनाने पर उन्हें कुछ समय के लिए मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। कंपनी ने भी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है। आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स ने साल 2020 के आसपास इस फ्री ट्रायल की सुविधा को पूरी तरह बंद कर दिया था, लेकिन अब नए ग्राहकों को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए कंपनी इस स्कीम को दोबारा टेस्ट कर रही है। भारत में भी दिख रहा है ₹0 का धमाकेदार ऑफर हालांकि नेटफ्लिक्स ने अभी तक भारत में इस ऑफर को सभी के लिए रोलआउट करने की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन गैजेट्स 360 (Gadgets 360) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में नई ईमेल आईडी से साइन-अप करने पर "₹0 में 30 दिन आजमाएं" (Try 30 days for ₹0) का विकल्प देखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस समय A/B टेस्टिंग का इस्तेमाल कर रही है, जिसके तहत अलग-अलग यूजर्स को अलग-अलग प्रमोशनल ऑफर मिल रहे हैं। यही वजह है कि जहां कुछ यूजर्स को पूरे 30 दिनों का फ्री ट्रायल मिल रहा है, वहीं कुछ लोगों को सिर्फ 15 दिनों का ही ट्रायल ऑफर दिखाई दे रहा है। अगर आपके अकाउंट, डिवाइस या लोकेशन पर यह ऑफर उपलब्ध होगा, तो साइन-अप के दौरान यह विकल्प आपको अपने आप मिल जाएगा। फ्री नेटफ्लिक्स ट्रायल एक्टिवेट करने का पूरा तरीका अगर आप भी इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बेहद आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे: सबसे पहले अपने मोबाइल में नेटफ्लिक्स ऐप डाउनलोड करें या फिर सीधे इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। अब एक बिल्कुल नए ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल करके अपना अकाउंट बनाएं, जिसका इस्तेमाल पहले कभी नेटफ्लिक्स पर न किया गया हो। अकाउंट क्रिएशन के समय ध्यान से देखें कि क्या आपको स्क्रीन पर "Try 30 days for ₹0" या "15 दिन का फ्री ट्रायल" का बैनर दिख रहा है। ऑफर दिखने पर अपनी पसंद का कोई भी एक सब्सक्रिप्शन प्लान सिलेक्ट कर लें। इसके बाद आपको वेरिफिकेशन के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या फिर यूपीआई (UPI) जैसे किसी वैलिड डिजिटल पेमेंट मोड की डिटेल दर्ज करनी होगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होते ही आपका फ्री ट्रायल एक्टिवेट हो जाएगा और आप बिना कोई पैसा दिए तुरंत स्ट्रीमिंग का मजा ले सकेंगे। यहां एक जरूरी बात का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है कि नेटफ्लिक्स पर हमेशा ऑटो-पे (AutoPay) का फीचर डिफॉल्ट रूप से चालू रहता है। इसका मतलब यह है कि जैसे ही आपका 15 या 30 दिनों का फ्री ट्रायल पीरियड खत्म होगा, आपके बैंक अकाउंट या यूपीआई से चुने गए प्लान के पैसे अपने-आप कट जाएंगे। इसलिए अगर आप पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो ट्रायल पीरियड खत्म होने से एक या दो दिन पहले ही अपना सब्सक्रिप्शन सेटिंग्स में जाकर कैंसिल जरूर कर दें।
चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र के ईटवा गांव में कथित धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई के बाद मामला और गंभीर हो गया। गुरुवार को हिरासत में लिए गए छह आरोपियों से शुक्रवार को एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम ने गहन पूछताछ की। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से धार्मिक साहित्य और अन्य सामग्री भी बरामद करने का दावा किया है। सूचना मिलते ही घर पर पहुंची पुलिस पुलिस के अनुसार, ईटवा गांव स्थित जिला पंचायत सदस्य के भाई कमलेश राम के घर में कथित धर्मांतरण गतिविधि होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सकलडीहा कोतवाली पुलिस और स्थानीय एलआईयू टीम ने मौके पर छापेमारी कर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। धर्मांतरण कानून के तहत दर्ज हुआ मुकदमा जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5(1) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी में धार्मिक साहित्य और उपकरण बरामद पुलिस ने दावा किया कि कार्रवाई के दौरान मौके से ईसाई धर्म से संबंधित सात बाइबिल, करीब 50 अन्य धार्मिक पुस्तकें, लगभग 200 पैम्फलेट, एक होम थिएटर, दो माइक, एक कार और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं। बरामद सामग्री को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। ATS और IB ने की गहन पूछताछ मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम भी सकलडीहा पहुंची। दोनों एजेंसियों ने गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पांच अन्य लोगों को मुचलके पर किया गया पाबंद पुलिस के अनुसार, प्रार्थना सभा में मौजूद पांच अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। उन्हें एसडीएम न्यायालय से एक-एक लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस बोली- जांच जारी, अन्य कड़ियों की तलाश कोतवाल भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि गिरफ्तार सभी छह आरोपियों से एटीएस और आईबी की टीम ने पूछताछ की है। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service