-अमेरिका ने ईरान में मचाई तबाही, तेल टैंकर पर किया हमला अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच शनिवार को खार्ग द्वीप के पास एक ईरानी तेल टैंकर को अमेरिकी मिसाइलों से निशाना बनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, टैंकर पर चार अमेरिकी मिसाइलें गिरीं। घटना में [...]
इंदौर में आबकारी विभाग की कार्रवाई The post इंदौर में आबकारी विभाग की कार्रवाई appeared first on Gurgaon Mail .
उत्तराखंड के सबसे बड़े एजुकेशन हब देहरादून के कॉलेज-यूनिवर्सिटी के छात्रों और वहां होने वाली सीक्रेट रेव पार्टियों में नशीले पदार्थों का एक बड़ा सिंडिकेट फैला हुआ है। शनिवार को बरेली में पकड़े गए 2.60 करोड़ के हेरोइन तस्कर ने इसका चौंकाने वाला खुलासा किया है। फरीदपुर का यह तस्कर महंगे शौक रखने वाले रईसजादों, हॉस्टल में रहने वाले युवाओं और पब-क्लबों में युवाओं की नसों में सफेद जहर घोलकर करोड़ों कमा रहा था। नेशनल हाईवे पर मीरगंज के परौरा कट के पास एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने 1 किलो 300 ग्राम हेरोइन के साथ इसे धर दबोचा। एजुकेशन हब में रेव पार्टियां और छात्र निशाने पर पूछताछ में सामने आया कि यह खेप देहरादून के रईसजादों और युवाओं की नसों में जहर घोलने के लिए ले जाई जा रही थी। देहरादून देश का बड़ा एजुकेशन हब है, जहां देश-विदेश से हजारों छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में पढ़ते हैं। इसके साथ ही वीकेंड पर होने वाली रेव पार्टियों और क्लबों में महंगी हेरोइन की भारी मांग रहती है। पुलिस जांच में यह अंदेशा गहरा गया है कि तस्कर गिरोह देहरादून के इसी युवा वर्ग और छात्र-छात्राओं को नशे का आदी बनाकर करोड़ों का मुनाफा कमा रहा था। फरीदपुर का जब्बार खां भाई के साथ चला रहा था सिंडिकेट पकड़े गए आरोपी की पहचान फरीदपुर के ग्राम मोहनपुर निवासी जब्बार खां पुत्र छिद्दन खां के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसका भाई मिलकर अवैध हेरोइन की तस्करी करते हैं। वे स्थानीय स्तर पर सस्ते दामों में हेरोइन खरीदकर देहरादून की पार्टियों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। शुक्रवार को भी वह देहरादून माल सप्लाई करने जा रहा था, तभी परौरा कट पर रेबिल हॉस्पिटल के सामने पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। उसके पास से एक मोबाइल और 1200 रुपये नकद भी मिले हैं। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने दी कार्रवाई की जानकारी मामले का खुलासा करते हुए एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया, "5 सितंबर को मीरगंज पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने अभ्यस्त तस्कर जब्बार खां को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपये है। जांच में सामने आया है कि आरोपी इसी माह में करीब 25 से 30 बार देहरादून जाकर अन्य तस्करों को हेरोइन सप्लाई कर चुका है। इसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस की जांच की जा रही है। आरोपी को जेल भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।" देहरादून के खरीदारों और बरेली के सप्लायरों पर शिकंजा मीरगंज थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस और एएनटीएफ की टीमें आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल (सीडीआर) और सोशल मीडिया चैट्स की पड़ताल कर रही हैं। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि देहरादून के किन कॉलेज छात्रों, हॉस्टल वार्डन या क्लब-पब से जुड़े लोगों से इसके सीधे तार जुड़े थे और बरेली में इसे माल सप्लाई करने वाला मुख्य मास्टरमाइंड कौन है। इस कार्रवाई में प्रभारी एसआई विकास यादव, सिपाही सौरभ चौधरी, अंकित यादव, कुश कुमार, रविन्द्र चौधरी, नीरज चौधरी और महिला सिपाही रिजवाना शामिल रहीं। हाईवे पर 2.60 करोड़ की हेरोइन बरामद
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service