Tranding

गोरखपुर में पति ने ईट से फोड़ा पत्नी का सिर:घटना के बाद पति पहुंचा थाना, बोला- मैंने ही मारा है

गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर दरगहिया इलाके में पति-पत्नी के विवाद का गंभीर मामला सामने आया है। मुंबई से घर लौटी पत्नी से नाराज पति ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी खुद ही पुलिस चौकी पहुंच गया और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, नंदानगर दरगहिया निवासी अरविंद कुमार शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। उसकी पत्नी कुछ दिनों पहले अपने रिश्तेदार के घर मुंबई गई हुई थी। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वह मुंबई से वापस अपने घर लौटी थी। इसी दौरान अरविंद नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से भी घरेलू विवाद चल रहा था। बहस बढ़ने के बाद गुस्से में आकर अरविंद ने पत्नी के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी, तभी आरोपी पति खुद झरना टोला पुलिस चौकी पहुंच गया। वहां उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि मैंने अपनी पत्नी पर हमला किया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए एम्स की इमरजेंसी में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी सिटी निमित पाटील ने बताया कि घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

आज का धनु राशिफल 15 मई 2026: भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, यात्रा से हो सकता है लाभ

आज का धनु राशि राशिफल 15 मई 2026 शुक्रवार: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नए अवसर मिलेंगे पर धैर्य से काम लें। आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी से बचें और रिश्तों में स्पष्टता रखें। शाम को मिलेगा सुकून।

Kullu News: 15 मई के बाद हटेगी ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट

The temporary market in Dhalpur will be removed after May 15.

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Meerut News: सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
गोरखपुर में पति ने ईट से फोड़ा पत्नी का सिर:घटना के बाद पति पहुंचा थाना, बोला- मैंने ही मारा है
आज का धनु राशिफल 15 मई 2026: भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, यात्रा से हो सकता है लाभ
Kullu News: 15 मई के बाद हटेगी ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट
फतेहाबाद के टोहाना में पंचायत विभाग का पटवारी 50000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार
मणिपुर हिंसा की जांच कर रहे आयोग को रिपोर्ट सौंपने के लिए छह महीने का विस्तार मिला
Rohtak News: सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षा में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Varanasi News: जम्बूद्वीप श्रीलंका मंदिर में अभिनय कार्यशाला आज से
Shahjahanpur News: तेज धूप और धूल-मिट्टी से हो रही एलर्जी...बढ़ गए मरीज

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service