Tranding

चार-पांच महीने से किस्त का इंतजार, PM आवास योजना के लाभार्थियों की बढ़ी परेशानी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अपने पक्के मकान का सपना संजोकर बैठे हजारों हितग्राहियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। रायपुर नगर निगम सहित प्रदेश...

केंद्र ने कच्ची चीनी के आयात नियमों में किया बदलाव, प्रसंस्करण और बिक्री के लिए 2 महीने की छूट दी

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। सरकार ने शुल्क-मुक्त आयात की गई कच्ची चीनी के प्रसंस्करण और बिक्री की समयसीमा में बदलाव किया है। अब आयातकों को बिल ऑफ एंट्री दाखिल करने की तारीख से अधिकतम दो महीने का समय मिलेगा, जिसके भीतर उन्हें कच्ची चीनी को सफेद या रिफाइंड चीनी में बदलकर घरेलू बाजार में बेचना होगा।

भाई बोला-मेरी बहन को जहर देकर मार दिया:आरोपी पति का दूसरी महिला के साथ अफेयर, मारपीट कर प्रताड़ित करता था

भीलवाड़ा के कोटड़ी थाना क्षेत्र में 27 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति पर मारपीट करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शादी के बाद से ही आरोपी पति प्रताड़ित करता था और किसी दूसरी महिला से उसके संबंध थे। मौत के बाद परिजनों ने जिला हॉस्पिटल की मोर्च्युरी के बाहर विरोध जताते हुए पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनने से सोमवार रात तक पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। पुलिस मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाएगी, जिसके बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। भाई का आरोप- बहन को प्रताड़ित करता था पति मृतका के भाई अक्षय कुमार सोनी ने बताया - उसकी बहन राधा (27) की शादी नंदराय गांव निवासी राहुल सोनी से हुई थी। शादी के बाद से ही राहुल उसकी बहन को आए दिन प्रताड़ित करता और मारपीट करता था। राहुल उसकी बहन की परिजनों से भी बात नहीं करवाता था। दूसरी महिला से उसके संबंध थे। मारपीट के बाद जहर देने का लगाया आरोप अक्षय ने आरोप लगाया - आरोपी ने मेरी बहन को जहर देकर मार दिया। पहले भी उसके माता-पिता ने राहुल के माता-पिता से बातचीत कर उसे समझाने की कोशिश की थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद भी वह राधा के साथ मारपीट करता रहा। सहमति नहीं बनने से रात तक नहीं हुआ पोस्टमॉर्टम घटना के बाद देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनने के कारण शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। पुलिस ने शव को भीलवाड़ा जिला हॉस्पिटल की मोर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही विवाहिता की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों ने मृतका को न्याय दिलाने और पति राहुल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Bastar में डेंजर लेवल के पार इंद्रावती नदी, लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर
मथुरा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की कुकिंग प्रतियोगिता:39 कार्यकत्रियों ने बनाए पुष्टाहार से स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन
बिना जिम जाए कम करनी है पेट की चर्बी? किचन में रखी इन चीजों से बनाएं ये फैट बर्नर ड्रिंक्स
जिस मूर्ति को हटाने चली थी रेलवे, आज उसी के सामने सिर झुकाते हैं लोको पायलट; सायरन बजाए बिना आगे नहीं बढ़ पाती कोई ट्रेन!
फूड सेफ्टी की सख्त कार्रवाई:बुरहानपुर में 7 कारोबारियों पर 2.65 लाख जुर्माना, जांच में दूध, पाम ऑयल और मावा मानकों से बाहर
MP पुलिस भर्ती में बड़ा अपडेट, हाई कोर्ट के आदेश से अटकी कॉन्स्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया
GCT Grand Finale 2026: प्रज्ञाननंदा फाइनल में पहुंचे, अब कारुआना के खिलाफ खिताबी मुकाबला - dainiktribuneonline.com
Gold Silver Rate Drop Today: औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, उत्तराखंड के सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल, देखें शहरवाइज रेट लिस्ट
चार-पांच महीने से किस्त का इंतजार, PM आवास योजना के लाभार्थियों की बढ़ी परेशानी

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service